राबड़ी देवी का राज्य सरकार पर हमला : गृह मंत्री सम्राट चौधरी से की इस्तीफे की मांग

Edited By:  |
rabri devi ka rajya sarkar per hamla rabri devi ka rajya sarkar per hamla

पटना:बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर विपक्ष ने सत्ता पक्ष पर हमला बोला है.विधान परिषद के प्रतिपक्ष के नेता राबड़ी देवी ने राज्य के गृहमंत्री सम्राट चौधरी से इस्तीफे की मांग की है. उन्होंने विधान परिषद के मुख्य गेट पर सरकार के खिलाफ पार्टी के सदस्यों के साथ विरोध प्रदर्शन किया.

राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार में लगातार अपराध बढ़ रहा है. हर जगह अपराधियों का मनोबल बढ़ता दिख रहा है. लेकिन सरकार का कोई कंट्रोल नहीं है. उन्होंने कहा कि गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने खुद कहा था कि अपराध होगा तो उस पर अंकुश लगेगा और नहीं तो वो इस्तीफा दे देंगे. लेकिन अब वह अपने वादे से मुकर रहे हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले में इस्तीफा देना चाहिए.

वहीं इस अवसर पर राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दकी ने भी अपराध मामले को लेकर सरकार पर हमला बोला और कहा है कि मैं लगातार सदन में कार्रवाई के दौरान अपराध का मुद्दा उठा रहा हूं ताकि सरकार इस मामले में कुछ करे. लेकिन सरकार केवल बयानबाजी कर रही है और अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है.

बता दें कि आज भी आरजेडी के सदस्यों ने विधान परिषद के मुख्य द्वार पर सरकार पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है.