पटना: राजधानी पटना मेंNEET-UG 2024प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई की विशेष अदालत में53आरोपितों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल शुरू हो गया है. गुरुवार को ट्रायल के पहले दिन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)के महानिदेशक प्रदीप सिंह कारोला ने अदालत में गवाही दी. सीबीआई और बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने उनसे पूछताछ की,जिसके बाद उनकी गवाही पूरी हो गई.
सुनवाई के दौरान अदालत ने एक आरोपित के खिलाफ आरोप भी तय किया. वहीं,मामले का एक आरोपी अब भी फरार है. अदालत ने उसका मामला अलग करते हुए उसके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया है. मामले में अगली सुनवाई7अक्टूबर को होगी.
NEET-UGपरीक्षा5मई2024को देशभर में आयोजित की गई थी. परीक्षा में गड़बड़ी की सूचना मिलने के बाद पटना के शास्त्रीनगर थाने में कांड संख्या358/2024के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. शुरुआत में मामले की जांच आर्थिक अपराध इकाई को सौंपी गई थी. जांच के दौरान प्रश्नपत्र लीक होने का मामला सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने जांच सीबीआई को सौंप दी.
सीबीआई ने इस मामले में कुल54लोगों के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था. सीबीआई की विशेष अदालत ने24सितंबर2026को52आरोपितों के खिलाफ आरोप तय किए थे. अब53आरोपितों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल की प्रक्रिया शुरू हो गई है.
अदालत में गवाहों के बयान और साक्ष्यों की जांच के साथ अब मामले की सुनवाई तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद है. फरार आरोपित के खिलाफ जारी गैरजमानती वारंट के बाद उसकी गिरफ्तारी भी जांच एजेंसी के लिए महत्वपूर्ण होगी.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-
