Patna : पटना में जीविका कार्यक्रम के20वर्ष पूरे होने के अवसर पर जेडीयू प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में‘नीतीश संवाद-जीविका के20साल बेमिसाल’कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. गांधी जयंती के अवसर पर नीतीश कुमार समेत पार्टी नेताओं ने महात्मा गांधी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया.

कार्यक्रम में जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि2006में विश्व बैंक की सहायता से जीविका कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी. उन्होंने कहा कि इस पहल ने बिहार की ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक जीवन में बड़ा बदलाव लाने का काम किया. संजय झा ने महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में नीतीश कुमार की नीतियों का उल्लेख किया.

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा कि जीविका महिलाओं के सम्मान,समृद्धि और सशक्तीकरण का उदाहरण बन चुका है. उनके अनुसार जीविका से जुड़ी महिलाएं कृषि,पशुपालन,दुग्ध उत्पादन,हस्तशिल्प और छोटे व्यवसायों के जरिए परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही है.

जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि20वर्ष पहले शुरू हुई जीविका आज बड़े नेटवर्क का रूप ले चुकी है. उन्होंने बताया कि इससे1करोड़88लाख से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना,साइकिल योजना,पोशाक योजना और महिला उद्यमी योजना जैसी पहलों का भी उल्लेख किया.

पार्टी के अनुसार बिहार के सभी38जिलों में भी‘नीतीश संवाद’कार्यक्रम आयोजित किया गया.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-