पटना:बिहार के जदयू विधायक अनंत सिंह नवरात्र के अवसर पर राजधानी पटना के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण कर रहे हैं. इस दौरान वे मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद ले रहे हैं.

पूजा पंडालों के भ्रमण के दौरान अनंत सिंह ने चुनावी माहौल को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि वे मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं. इसके साथ ही उन्होंने अनुज सिंह की जीत का दावा करते हुए कहा कि विरोधियों की जमानत जब्त हो जाएगी.

अनंत सिंह के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है. नवरात्र के धार्मिक माहौल के बीच उनका यह बयान चुनावी सियासत से भी जुड़ गया है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-