बिहार विधान परिषद चुनाव में जीत हासिल करने वाले सभी उम्मीदवारों को तेजस्वी यादव ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों और स्नातक छात्रों की समस्याओं को सदन में उठाने की उम्मीद है। शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार, पेपर लीक और युवाओं को रोजगार नहीं मिलने पर भी उन्होंने चिंता जताई।

तेजस्वी ने कहा कि भाजपा के30साल पुराने किले में सेंध लगाकर राजद ने एक सीट पर जीत दर्ज की है।* उन्होंने चुनाव आयोग पर मतगणना में देरी और पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाया। साथ ही फर्जी मतदाताओं के मुद्दे पर भी सवाल उठाए।

भाजपा की पदयात्रा पर साधा निशाना

भाजपा की पदयात्रा पर तंज कसते हुए तेजस्वी ने इसे दिखावे की यात्रा बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है और जनता का ध्यान असल मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रही है।

नवल किशोर पर फर्जी मतदाता बनाने का आरोप

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि नवल किशोर ने करीब5,500फर्जी मतदाता बनवाए थे, जिन्हें कोर्ट के जरिए रद्द कराया गया। उन्होंने कहा कि फर्जी मतदाताओं के मुद्दे पर कार्रवाई होनी चाहिए।

दिवंगत पूर्व जिलाध्यक्ष के परिजनों से मिलेंगे तेजस्वी

तेजस्वी यादव सीतामढ़ी के लिए रवाना हुए। वे दिवंगत पूर्व जिला अध्यक्ष के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।

पटना से नीरज उपाध्याय की रिपोर्ट