भागलपुर: बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर बने विक्रमशिला सेतु की मरम्मत का काम युद्धस्तर पर शुरू हो गया है। इंजीनियरों की टीम बड़े-बड़े क्रेन की मदद से पुल की मरम्मत में जुटी हुई है। सरकार और पुल निर्माण निगम की ओर से दिसंबर2026तक मरम्मत कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

67एक्सपेंशन जॉइंट बदले जाएंगे

जानकारी के अनुसार,विक्रमशिला सेतु पर कुल67एक्सपेंशन जॉइंट बदले जाएंगे। इसके लिए भोपाल और कोलकाता से जरूरी फैब्रिकेशन सामग्री मंगाई गई है। वहीं,स्टील गार्डर की असेंबलिंग का काम यार्ड में लगभग पूरा कर लिया गया है। अब पुल के पुराने एक्सपेंशन जॉइंट हटाकर उनकी जगह नए जॉइंट लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।

ओवरलोड वाहनों से जॉइंट को नुकसान की आशंका

बताया जा रहा है कि ओवरलोड वाहनों के लगातार परिचालन और पुल के रखरखाव में कमी के कारण एक्सपेंशन जॉइंट खराब हो गए थे। स्थिति यह हो गई थी कि कुछ जॉइंट के बीच5से6इंच तक का गैप बन गया था। इससे पुल की मरम्मत की जरूरत और बढ़ गई।

दिसंबर तक मरम्मत पूरी करने का लक्ष्य

मरम्मत कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के लिए इंजीनियरों की टीम लगातार काम कर रही है। बड़े क्रेन और तकनीकी संसाधनों की मदद से पुराने जॉइंट हटाने और नए जॉइंट लगाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

विक्रमशिला सेतु भागलपुर समेत आसपास के कई जिलों के लिए आवागमन का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे में इसकी मरम्मत पूरी होने से पुल की स्थिति बेहतर होने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में मदद मिलने की उम्मीद है। अब सबकी नजर दिसंबर2026की निर्धारित समयसीमा पर है,जब तक मरम्मत कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

भागलपुर से रवि आर्यन की रिपोर्ट