गोपालगंज : वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस ने देशव्यापी आंदोलन तेज कर दिया है. इसी क्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सहAICC ऑब्जर्वर सुधांशु त्रिपाठी बुधवार को गोपालगंज पहुंचे. उन्होंने कहा कि यह आंदोलन देशभर में चलाया जा रहा है और इसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों की भी भागीदारी होगी. उन्होंने बताया कि आगामी दिल्ली मार्च इसी आंदोलन की अगली कड़ी है. एसआईआर के मुद्दे पर भी उन्होंने अपनी बात रखी और वाराणसी में विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में भाजपा की हार का हवाला देते हुए चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए.

कांग्रेस का‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ आंदोलन राष्ट्रव्यापी अभियान है. इसी क्रम में12तारीख को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च किया गया था. अब इसकी अगली कड़ी में दिल्ली मार्च की तैयारी है, जिसमें देशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता और आम लोग शामिल होंगे. एसआईआर के मुद्दे पर हम लगातार आवाज उठा रहे हैं. वाराणसी में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव में भाजपा की हार भी इस बात को समझने का अवसर देती है कि हम जिन मुद्दों को उठा रहे हैं, वे कितने महत्वपूर्ण हैं.

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट-