Hindi News / विद्युतकर्मी हत्याकांड का खुलासा,पत्नी,प्रेमी और कथित सुपारी किलर गिरफ्तार

कटिहार रेल पुलिस की कार्रवाई : विद्युतकर्मी हत्याकांड का खुलासा,पत्नी,प्रेमी और कथित सुपारी किलर गिरफ्तार

Edited By:  |
katihar rail police ki karwai katihar rail police ki karwai

कटिहार:रेल जिला पुलिस ने मानसी रेल थाना क्षेत्र में विद्युतकर्मी देवकुमार गुंजन की हत्या के मामले का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, इस हत्याकांड की साजिश मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी और कथित तौर पर एक सुपारी किलर की मदद से वारदात को अंजाम दिलाया गया। मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी समिता कुमारी, उसके कथित प्रेमी अजित कुमार तथा कथित सुपारी किलर राजू कुमार उर्फ धीरज को गिरफ्तार किया है।

11 जून कोदेवकुमार गुंजन कोअपराधियों ने मारी थी गोली

रेल पुलिस के मुताबिक, 11 जून 2026 को मानसी रेल थाना क्षेत्र के बदलाघाट के पास देवकुमार गुंजन को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में हत्या और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर एसआईटी का गठन किया गया था।

कथित प्रेम संबंध में हुई थी हत्या

पुलिस का आरोप है कि तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर यह सामने आया कि समिता कुमारी और अजित कुमार के बीच कथित प्रेम संबंध था। पुलिस के अनुसार, दोनों का आरोप है कि देवकुमार उनके संबंधों में बाधा बन रहे थे। इसी कारण कथित तौर पर योजना बनाकर सुपारी किलर राजू कुमार उर्फ धीरज को हत्या की जिम्मेदारी दी गई और गोली मारकर वारदात को अंजाम दिलाया गया।

सुपारी किलर का खंगाला जा रहाआपराधिक इतिहास

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल और सिम कार्ड जब्त किए हैं। साथ ही यह भी बताया कि कथित सुपारी किलर का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है और अनुसंधान पूरा होने के बाद शीघ्र आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा।