रांची के वार्ड नंबर 1 स्थित भीठा बस्ती में आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिल रहा है। हालात ऐसे हैं कि अब तक करीब चार बच्चों को कुत्ते काट चुके हैं, जबकि कई अन्य लोगों पर भी हमला किया गया है। लगातार हो रही इन घटनाओं से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। भीठा बस्ती में आवारा कुत्तों का झुंड स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। खासकर बच्चों को लेकर अभिभावक चिंतित हैं। बस्ती में अब तक करीब चार बच्चे कुत्तों के हमले का शिकार हो चुके हैं। वहीं कई अन्य लोगों पर भी कुत्तों ने हमला किया है। लगातार बढ़ती घटनाओं के कारण लोगों में भय का माहौल है। बच्चों का घर से बाहर निकलना भी अभिभावकों के लिए चिंता का विषय बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो कोई बड़ी घटना हो सकती है।
अब सवाल यह है कि आखिर कब तक भीठा बस्ती के लोग आवारा कुत्तों के आतंक के साए में जीने को मजबूर रहेंगे? स्थानीय लोगों ने नगर निगम और संबंधित प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है
