मोतिहारीःबिहार में साइबर ठगी के एक मामले में पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आने से पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। मोतिहारी के नगर थाना पुलिस ने बेली सराय इलाके में छापेमारी कर दो युवकों पंकज गुप्ता और राजू कुशवाहा को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब20अलग-अलग बैंकों केATMकार्ड,पैन कार्ड और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार,दोनों युवक कथित तौर पर पाकिस्तान में बैठे साइबर अपराधियों के इशारे पर कमीशन लेकर ठगी की रकम ट्रांसफर करने का काम करते थे।

बेली सराय में छापेमारी,दो युवक गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार,मोतिहारी नगर थाना पुलिस ने बेली सराय इलाके में कार्रवाई करते हुए पंकज गुप्ता और राजू कुशवाहा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से करीब20विभिन्न बैंकों केATMकार्ड,पैन कार्ड और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में साइबर ठगी की रकम को अलग-अलग खातों के माध्यम से ट्रांसफर करने की बात सामने आई है।

कमीशन के लालच में साइबर ठगी की रकम करते थे ट्रांसफर
पुलिस का आरोप है कि दोनों युवक पाकिस्तान में बैठे साइबर अपराधियों के संपर्क में थे। कथित तौर पर कमीशन के लालच में ये युवक साइबर ठगी से प्राप्त रकम को आगे ट्रांसफर करते थे। पुलिस के मुताबिक, युवाओं को कमीशन का प्रलोभन देकर इस तरह की गतिविधियों में शामिल किया जा रहा है। ठगी की रकम का इस्तेमाल किन गतिविधियों में किया जा रहा था, इसकी भी जांच की जा रही है।

सदर एसडीपीओ दिलीप कुमार ने दी जानकारी
सदर एसडीपीओ दिलीप कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT)का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आने के बाद पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। गिरफ्तार युवकों के संपर्कों और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल की जा रही है।

पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां खंगाल रहीं नेटवर्क
दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। इसके लिए पुलिस केंद्रीय एजेंसियों से प्राप्त इनपुट के आधार पर भी जांच कर रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि साइबर ठगी की रकम किन बैंक खातों में पहुंचती थी,इसे कौन संचालित करता था और इस नेटवर्क में अन्य कितने लोग शामिल हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों गिरफ्तार युवकों को जेल भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

मोतिहारी से अमित कुमार की रिपोर्ट