गिरिडीह:झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर गिरिडीह जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए व्यापक जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में गुरुवार सुबह मतदाता जागरूकता के लिए झंडा मैदान में "रन फॉर वोट/रन फॉर डेमोक्रेसी" का आयोजन किया गया.

गिरिडीह में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर रन फॉर वोट/रन फॉर डेमोक्रेसी का आयोजन

इस मौके पर गिरिडीह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, एसडीओ श्रीकांत यशवंत विस्पुते, डीडीसी स्मिता कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर रन फॉर गिरिडीह कार्यक्रम का शुभारंभ किया. यह रैली झंडा मैदान से स्टेशन रोड होते हुए बड़ा चौक और बड़ा चौक से नगर भवन, नया सर्किट हाउस होते हुए वापस झंडा मैदान पहुँची जहाँ इसका समापन किया गया.