MUZAFFARPUR:-मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने फिल्मी स्टाइल में ज्वेलरी दुकान में लूट की घटना को अंजाम दिया है,पर हड़बड़ी में ये अपराधी असली की जगह नकली सोना ही उठा कर ले गये.वहीं लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने एक कर्मी को गोली भी मार दी.

यह घटना मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर स्थित हीरालाल सर्राफ ज्वेलर्स की है.मिली जानकारी के अनुसार दुकान में चार की संख्या में आए अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है।अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग भी की है, वहीं कैश नहीं देने पर एक कर्मी को पैर में गोली मार दी, जो बुरी तरह से जख्मी हो गया, जिसके बाद काउंटर में लगे चमचमाती नकली सोने को ही लेकर भाग निकले। वहीं घटना को लेकर ज्वेलरी शॉप के मालिक मुकेश कुमार शर्राफ ने बताया चार की संख्या में अपराधी अंदर घुसे थे।। दहशत फैलाने के लिए पहले गोलीबारी की. कर्मियों से कैस की डिमांड करने लगे, नहीं देने पर एक कर्मी के पैर में गोली मार दी है। लूटपाट में नकली सोने को असली सोना समझ कर उठाकर ले गई है।

फिल्मी स्टाइल में लूट,पर असली की जगह नकली सोना उठा ले गये अपराधी ..

वही घटना की सूचना मिलने पर टाउन ASP मौके वारदात पर पहुंचकर मामले की छानबीन की.घटना स्थल से दो खोखा भी बरामद हुआ है। सीसीटीवी के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है।