धनबाद : मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल ने चलाया जनसंपर्क अभियान,वार्ड प्रत्याशी का भी कर रहे समर्थन

Edited By:  |
dhanbad dhanbad

धनबाद:नगर निकाय चुनाव केमेयर पद के प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल लगाता जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं. चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है. पूर्व मेयर चन्द्रशेखर अग्रवाल का चुनावी जनसंपर्क अभियान लागातार जारी है.इसी क्रम में उन्होंने धनबाद नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर-18 समशेर नगर में वार्ड प्रत्याशी समीदा बीवी के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया. समीदा बीवी के चुनावी कार्यालय में उनके बेटे सद्दाम हुसैन और समर्थकों द्वारा उनका स्वागत किया गया.

आयोजित सभा में पूर्व मेयर को चंद्रशेखर अग्रवाल कोमतदाताओं का भरपूर प्यार मिला. इस मौके पर जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आपका प्यार और समर्थन ही मुझे धनबाद के हर नागरिकों के सुखद भविष्य के लिए समर्पित रहने की शक्ति देता है. धनबाद के हर एक व्यक्ति के खुशहाल जीवन और धनबाद नगर की समृद्धि के लिए वे सदा दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ते रहेंगे.