दिल्ली : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नई दिल्ली में बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने मुलाकात की. बिहार की शिक्षा व्यवस्था को और सशक्त बनाने से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई.

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात

बिहार की पहचान सदियों से ज्ञान और शिक्षा की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रही है. नालंदा जैसे विश्व प्रसिद्ध शिक्षा केंद्र इस बात का जीवंत प्रमाण हैं कि बिहार में प्रतिभा,ज्ञान और सीखने की अपार क्षमता निहित है,जिसे आधुनिक शिक्षा व्यवस्था के माध्यम से और आगे बढ़ाया जा सकता है.

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात

इसी दृष्टि के साथ केंद्र और बिहार सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने,बेहतर अवसरों का विस्तार करने और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने हेतु निरंतर समन्वय व सहयोग के साथ कार्य कर रही है. यह साझा प्रयास ही शिक्षा के क्षेत्र में वास्तविक परिवर्तन लाकर‘विकसित बिहार’के संकल्प को साकार करेगा.

बैठक में'समग्र शिक्षा अभियान'के प्रभावी क्रियान्वयन,शिक्षा क्षेत्र में आवश्यक सुधार,शिक्षकों कीcapacity building,स्कूलों मेंdropoutदर को कम करने, school Infrastructureके विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के विस्तार जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ. केंद्र और राज्य सरकार बिहार के बच्चों व शिक्षकों को सभी प्रमुख शिक्षा मानकों में अन्य राज्यों के समान स्तर पर लाने के लिए प्रतिबद्ध है.

संजय कुमार की रिपोर्ट-