बेरमो:बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन कॉलोनी में एक व्यवसायी ने फांसी लगाकर जान दे दी है. मृतक की पहचान 40 वर्षीय अंचू पाल के रूप में की गई है.

परिजनों ने आनन-फानन में उसे बोकारो थर्मल अस्पताल लाया. लेकिन, चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक का बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन मार्केट में कपड़ा का दुकान था. हालांकि, अंचू पाल के आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है.

घटना के वक्त व्यवसायी घर में अकेले था. उसकी पत्नी रेलवे स्टेशन के पास बंगाली टोला स्थित अपने मायके गई हुई थी. इधर, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.वहीं, बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन मार्केट के दुकानदारों ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए आज स्टेशन मार्केट बन्द रखने का आह्वान किया है.

बेरमो से पंकज सिंह की रिपोर्ट