बिहार STF को मिली बड़ी सफलता : नवादा में PLFI नक्सली अजीत कुमार यादव हथियार के साथ गिरफ्तार

Edited By:  |
bihar stf ko mili badi safalta bihar stf ko mili badi safalta

नवादा: बिहार में नक्सल संगठन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्पेशल टास्क फोर्स (STF)और नवादा जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने एक सक्रिय नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये नक्सली की पहचान अजीत कुमार यादव के रूप में हुई है,जो प्रतिबंधित नक्सली संगठनPLFIका सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार 12 और 13 मार्च 2026 की रातSTFकी विशेष टीम और नवादा पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया. यह कार्रवाई नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र में की गई. छापेमारी के दौरान पुलिस ने अजीत कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है.

गिरफ्तार नक्सली की निशानदेही पर पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है. बरामद सामान में एकAK-47 राइफल,21 कारतूस,दो मैगजीन,दो .315 बोर की राइफल,10 कारतूस,तीन एम्युनिशन पाउच और तीन सेट कैमुफ्लाज वर्दी शामिल हैं.

पुलिस के अनुसार इस मामले में रजौली थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. साथ ही गिरफ्तार आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है.

पुलिस का कहना है कि इलाके में नक्सली गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे तत्वों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--