अंधविश्वास ने ली तीन की जान : डायन-बिसाही के आरोप में एक ही परिवार के तीन की निर्मम हत्या, इस गांव में जागरूकता की है भारी कमी

Edited By:  |
andhwiswas ne li teen ki jaan andhwiswas ne li teen ki jaan

पलामू:जिले केपांकी थाना क्षेत्र के आसेहार पंचायत के कुसड़ी गांव में दिल दहला देने वाली घटना हुई है. डायन-बिसाही के अंधविश्वास में तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई है. जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. कुसड़ी गांव के एक शख्स पर डायन-बिसाही के आरोप में हत्या करने का आरोप लगा है.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि प्रमोद भुईयां और रविन्द्र भुईयां गांव के ही कुछ लोगों पर डायन-बिसाही कराने का आरोप लगाया है. अंधविश्वास और आपसी आरोप-प्रत्यारोप ने देखते ही देखते हिंसक का रूप ले लिया. हिंसक झड़प के दौरान विजय भुईयां नाम के शख्स, उनकी पत्नी और 17 वर्षीयबेटे की मौके पर ही निर्मम हत्या कर दी गई. जबकि, उसी परिवार के दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए है.घायलों को तत्काल पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस गांव में आधुनिक युग में भी ओझा-गुणी और डायन-बिसाही जैसे अंधविश्वास फैली हुई है. इस तरह की घटनाएं कई बार सामने आई है. यहां तक कीघटना की सूचना मिलने के बावजूद चार घंटे तक पांकी थाना पुलिस मौके पर नहीं पहुंची. जिससे ग्रामीणों में भारी रोष है.

फिलहाल पूरे गांव में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और क्षेत्र में अंधविश्वास के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है.