
शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026
Liveबेगूसराय : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के बेगूसराय से है जहां एनएच- 333 बी पर टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मारी. हादसे में दुर्गा पूजा मेला देखकर लौट रहे बाइक पर सवार पुत्र समेत 3 लोगों की मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी है. हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई. घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई. जानकारी के अनुसार, संतोष यादव अपने बेटे आयुष कुमार और सरहज सुलेखा देवी के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर मुंगेर से दुर्गा मेला देखकर लौट रहे थे. तीनों घर की ओर जा रहे थे, तभी एनएच- 333 बी पर टोल प्लाजा के समीप उनकी बाइक की खगड़िया की ओर से आ रही महिंद्रा थार से आमने-सामने टक्कर हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक थार के नीचे जा घुसी. इसके बाद बाइक करीब दस मीटर तक वाहन के साथ घिसटती चली गई. हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बाइक सवार तीन लोगों की जान चली गई. टक्कर के बाद घटनास्थल का दृश्य बेहद दर्दनाक हो गया. हादसे में तीनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई. टक्कर के प्रभाव से उनके शव अलग-अलग स्थानों पर जा गिरे. एक शव सड़क के दूसरी ओर, जबकि दूसरा सड़क पर मिला. वहीं महिला का शव सड़क किनारे एक एस्बेस्टस की छत पर जा गिरा. घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. इस दुर्घटना में सबसे अधिक झकझोर देने वाली बात यह रही कि जान गंवाने वालों में सात साल का मासूम आयुष भी शामिल था. पिता और बेटे की एक साथ मौत की खबर ने परिवार के लोगों को तोड़कर रख दिया. सुलेखा देवी की मौत से भी परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. दुर्गा मेला देखकर लौट रहे तीनों लोगों के लिए यह यात्रा आखिरी साबित हुई. पर्व के दौरान घर लौटने की उम्मीद कर रहे परिजनों को जब हादसे की सूचना मिली तो परिवार में कोहराम मच गया.दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. हादसे के कारणों तथा अन्य परिस्थितियों की जांच की जा रही है. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. एक ही परिवार से जुड़े तीन लोगों की मौत ने पूरे इलाके को शोक में डाल दिया है. इस हादसे ने एक बार फिर सड़क पर सावधानी बरतने और तेज रफ्तार के खतरों की ओर ध्यान खींचा है. जिस घर में पर्व की खुशियां लौटने वाली थीं, वहां अचानक मातम छा गया. मृतकों की पहचान रघुनाथपुर बरारी, वार्ड संख्या-3 निवासी संतोष यादव उर्फ सत्तन (43 वर्ष), उनके सात वर्षीय पुत्र आयुष कुमार और डंडारी निवासी उनकी सरहज सुलेखा देवी (40 वर्ष) के रूप में हुई है.
टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक बिहार के बेगूसराय के रहने वाले ऋतिक के रूप में पहचान हुई है।राजस्थान के कोटा से हुई गिरफ्तारीफायरिंग करने के बाद तीनों आरोपी पुणे-जयपुर एक्सप्रेस पर सवार होकर निकल गए, तब तक मुंबई पुलिस अलर्ट हो चुकी थी। मुंबई पुलिस ने राजस्थान के कोटा पुलिस को संपर्क कर पूरी जानकारी साझा की, इसके बाद कोटा पुलिस ने ट्रेन के पहुंचते ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।तीनों में एक नाबालिग भी है आरोपीगिरफ्तारी के बाद कोटा पुलिस ने बताया कि इस हमले को जाम देने के लिए अनिल पंडित ने रेहान नाम के शूटर से संपर्क किया था, एसके बाद रेहान ने सोनीपत से एक नाबालिग को हायर किया। फायरिंग को नाबालिग और बिहार के बेगूसराय का रहने वाले ऋतिक ने अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि ऋतिक मुंबई रेपिडो राइडर है और अनिल पंडित लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करता है।अनिल पंडित ने ली थी हमले की जिम्मेवारीपुलिस आरोपियों से पूछताछ कर घटना से जुड़े तथ्यों और कथित साजिश के संबंध में जानकारी जुटा रही है। वहीं अनिल पंडित ने x पर पोस्ट कर पहले ही हमले की जिम्मेवारी ले ली है। पुलिसिया पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अभिनेता को केवल डराना था।
बेगूसराय: हर्ष गार्डेन में दरभंगा स्नातक और दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का चुनावी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार, मिथिलेश कुमार और संजय पासवान सहित NDA के उम्मीदवार सर्वेश कुमार और घनश्याम राय मौजूद रहे। इसके अलावा कई विधायक, पूर्व विधायक और मतदाताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।शिक्षकों,स्नातकों और बिहार के विकास को लेकर NDAने गिनाईं उपलब्धियांकार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि विधान परिषद चुनाव मेंNDA प्रत्याशियों के समर्थन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने दावा किया किNDA सरकार ने शिक्षकों, स्नातकों और बिहार के विकास के लिए लगातार काम किया है।उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षण संस्थानों, कॉलेजों और विद्यालयों का विस्तार हुआ है। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य किए गए हैं। संजय सरावगी ने मतदाताओं से सरकार के कामकाज के आधार परNDA प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।महागठबंधन पर साधा निशाना,एकजुटता का किया दावाचुनावी कार्यक्रम के दौरान संजय सरावगी ने महागठबंधन पर भी निशाना साधा। उन्होंने महागठबंधन के अलग-अलग चुनाव लड़ने को लेकर विपक्षी एकता पर सवाल उठाए और दावा किया किNDA पूरी तरह एकजुट है, जबकि महागठबंधन में बिखराव है।उन्होंने कहा कि चुनाव मेंNDA एकजुट होकर अपने प्रत्याशियों के समर्थन में काम कर रहा है। उनके मुताबिक, विपक्षी दलों के बीच आपसी तालमेल की कमी मतदाताओं के सामने स्पष्ट है।प्रशांत किशोर पर भी किया हमलाभाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह बिहार की जनता को गुमराह करते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता न तो महागठबंधन और न ही प्रशांत किशोर के झांसे में आने वाली है।कार्यक्रम के दौरानNDA नेताओं ने दोनों विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्रों में अपने प्रत्याशियों के समर्थन में मतदाताओं से संपर्क साधने और सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया। चुनावी कार्यक्रम को आगामी विधान परिषद चुनाव के मद्देनजर गठबंधन की रणनीति और मतदाताओं को अपने पक्ष में लामबंद करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।बेगूसराय से सौरभ कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय:नवरात्र में जहां भक्ति, शक्ति और साधना का अद्भुत संगम देखने को मिलता है.वो स्थान बेगूसराय के बखरी का प्राचीन पुरानी दुर्गा मंदिर शक्तिपीठ है. यहां मां भगवती नगर की रक्षा करने वाली नगरक्षिका के रूप में पूजी जाती हैं, जहां अष्टभुजी माता की स्वर्ण प्रतिमा के दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं.ऐसी मान्यता है कि मां भगवती अपने भक्तों की पुकार सुनती हैं और सच्चे मन से की गई आराधना से भक्तों को सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है.करीब500से600वर्ष पुराने इस मंदिर के प्रति लोगों की अटूट आस्था है. उतरप्रदेशकेवाराणसीएवंबिहार के अलग-अलग जिलों के अलावा पड़ोसी देश नेपाल से भी श्रद्धालु यहां मां के दर्शन और पूजन के लिए पहुंचते हैं. स्थानीय लोगों के लिए मां भगवती केवल आराध्य देवी नहीं, बल्कि नगर की रक्षक और संकटों से उबारने वाली शक्ति हैं.स्वर्ण प्रतिमा से जुड़ी है मां की महिमा की अनूठी मान्यताइस प्राचीन शक्तिपीठ में अष्टभुजी मां दुर्गा की स्वर्ण प्रतिमा विराजमान है. स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, परमार वंश के राजाओं को यह प्रतिमा मुंगेर के कष्टहरणी घाट पर स्नान के दौरान प्राप्त हुई थी. कहा जाता है कि इसके बाद परमार वंश के लोगों ने मध्य प्रदेश के थार क्षेत्र से आकर यहां मंदिर की स्थापना कराई. तभी से यह स्थान मां भगवती की आराधना का प्रमुख केंद्र बना हुआ है. मां के आठ हाथ शक्ति, साहस और दुष्ट शक्तियों पर विजय के प्रतीक माने जाते हैं.गणेश चतुर्थी से ही शुरू हो जाती है मां के आगमन की तैयारीबखरी के इस मंदिर में नवरात्र की तैयारियां भी अपनी विशेष परंपरा के साथ शुरू होती हैं. गणेश चतुर्थी से ही दुर्गा प्रतिमा के निर्माण की प्रक्रिया आरंभ हो जाती है. जैसे-जैसे नवरात्र आगे बढ़ता है, मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल गहराता जाता है. पहली पूजा से शुरू होने वाली भव्य संध्या आरती यहां के धार्मिक आकर्षण का प्रमुख केंद्र है.वाराणसी के अस्सी घाट की तर्ज पर होने वाली इस आरती में वैदिक मंगलाचरण, शंखनाद और मां भगवती की स्तुति वातावरण को भक्तिमय बना देती है. स्थानीय दावों के मुताबिक, प्रतिदिन15हजार से अधिक श्रद्धालु इस आरती में शामिल होते हैं. मां की आरती के दौरान गूंजते जयकारे और शंखनाद भक्तों के मन में श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करते हैं.महाअष्टमी की मध्यरात्रि में विशेष आराधनामंदिर में महाअष्टमी की मध्यरात्रि को विशेष पूजा-अर्चना की परंपरा है. इसके साथ ही परंपरागत रूप से छागर की बलि दी जाती है, जबकि नवमी के दिन हजारों छागरों की बलि चढ़ाने की प्रथा बताई जाती है. मंदिर की पहचान तंत्र साधना की प्राचीन परंपराओं से भी जुड़ी हुई है. श्रद्धालुओं के लिए ये अनुष्ठान मां भगवती की शक्ति और परंपरागत उपासना पद्धति के प्रतीक हैं.विजयादशमी पर नीलकंठ की परंपरा, सुख-समृद्धि की कामनाविजयादशमी के दिन परमार वंश के लोग भव्य शोभायात्रा निकालते हैं. इस दौरान नीलकंठ पक्षी को उड़ाने की परंपरा भी निभाई जाती है. धार्मिक मान्यता में नीलकंठ के दर्शन को शुभ माना जाता है. इस परंपरा के माध्यम से लोग मां भगवती से परिवार, समाज और पूरे नगर की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं.मां की महिमा से जुड़ी है पीढ़ियों की आस्थाबखरी का पुरानी दुर्गा मंदिर शक्तिपीठ आज भी अपनी प्राचीन परंपराओं, स्वर्ण प्रतिमा, भव्य संध्या आरती और विशिष्ट धार्मिक अनुष्ठानों के कारण श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है. यहां मां भगवती को नगरक्षिका के रूप में पूजने की परंपरा इस मंदिर को विशेष पहचान देती है.नवरात्र में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़, मां के जयकारे और आरती की दिव्यता इस बात को दर्शाते हैं कि सदियों से चली आ रही आस्था आज भी लोगों के जीवन का अभिन्न हिस्सा है. भक्तों के विश्वास में मां भगवती शक्ति भी हैं, सुरक्षा भी और उम्मीद की किरण भी.अंकिता सिंह की रिपोर्ट
बेगूसराय:बड़ी खबर बेगूसराय से है जहांबरौनी प्रखंड क्षेत्र में सिमरिया भोला स्थान गंगा घाट पर शनिवार सुबह गंगा स्नान करने के दौरान गहरे पानी में जाने से 2 युवक डूब गए. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की जुट गई है. वहीं सूचना मिलने के करीब2 घंटे के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच कर डूबे युवकों की खोजबीन में जुट गई है. लेकिन अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है.बताया जा रहा है कि दो दोस्त शनिवार सुबह साइकिल से स्नान करने के लिए आए थे. ईल से करीब चार किलोमीटर दूर सिमरिया भोला स्थान घाट के समीप साइकिल लगाकर दोनों स्नान करने गए. लेकिन गहराई का पता नहीं चलने से दोनों युवक डूबने लगे. दोनों को डूबता देखकर घाट पर अफरा तफरी मच गई. घाट पर स्नान कर रहे लोगों ने कपड़ा फेंककर दोनों को बचाने का प्रयास किया. लेकिन किनारे में ही पानी अधिक रहने और गंगा की धार काफी तेज रहने से सफल नहीं हो सके. वहीं पानी अधिक रहने के कारण लोगों ने उतर कर बचाना भी मुश्किल समझा. इसके बाद उसके परिजनों एवं प्रशासन को घटना की सूचना दी गई. स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे और खोजबीन शुरू किया गया, लेकिन कुछ पता नहीं चला. एसडीआरएफ को सूचना दी गई तो एसडीआरएफ की टीम खोजबीन में जुटी हुई है. दोनों युवकों के डूबने से परिवार में कोहराम मच गया. युवकों की पहचान गढ़हारा थाना क्षेत्र के गढ़हारा गोढ़ियारी मुहल्ला के रहने वाले प्रताप सहनी के पुत्र अंकित कुमार (20) एवं बिरजू राम के पुत्र शुभम कुमार (18) के रूप में की गई है.
बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय स्थित होटल में युवती के साथ मारपीट और दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई तेज हो गई है. पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं मारपीट और दुष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. दरअसल 27 सितंबर को पीड़िता जब सुबह में घर से निकली तो उसके जान पहचान के बाइकसवार युवक ने पहुंचाने की बात कर उसे होटल ले जाकर मारपीट की और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.मामले में एसपी मनीष , डीएसपी इमरान अहमद घटना स्थल पर पहुंचे और होटल के रूम नंबर-203 की जांच किया और स्टाफ से भी पूछताछ की . एफएसएल की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं. इस मामले में पुलिस ने पीड़िता को बाइक पर बैठा कर होटल तक लाने वाले एक आरोपी विक्रम कुमार सहनी को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि मारपीट और दुष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.सदर- वन डीएसपी इमरान अहमद के नेतृत्व में पुलिस सभी पहलुओं पर मामले की जांच और विभिन्न पहलुओं पर आगे की कार्रवाई कर रही है. इस मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एस आई टी का गठन किया गया है जो लगातार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. इस मामले में एसपी मनीष ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया. केस दर्ज किया गया है. एसआईटी का गठन किया गया है. दो नामजद आरोपी है. एक को गिरफ्तार कर लिया गया है, एफएसएल की टीम घटनास्थल पर जांच कर रही है. पीड़िता का मेडिकल और कोर्ट में बयान कराया जा रहा है. पीड़ित ने बताया है जो उसको जांच किया जा रहा है. नियम अनुसार सभी कार्रवाई की जा रही है. एस आईटी का गठन किया गया है. प्राथमिकी में दो लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है. पीड़िता के थाना का चक्कर लगाने के सवाल पर कहा कि कल संज्ञान में आया है जिसके बाद मामला दर्ज किया गया है.‌दरअसल पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित ब्लू डायमंड होटल की है जहां पीड़िता का आरोप है कि 27 सितंबर को सुबह जब वह घर से निकली तो उसके जान पहचान के बाइक सवार ने पहुंचाने की बात कर उसे होटल पहुंचा दिया जहां उसे रोहित कुमार रूम नंबर 203 में ले गया उसके साथ बेरहमी से लात घुसों, चप्पल से पिटाई की और उसके साथ नग्न करके उसका वीडियो बनाया और रेप की घटना को भी अंजाम दिया. बाद में सभी वीडियो को वायरल कर दिया गया. पीड़िता ने इस मामले में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. हालांकि कल‌ दिनभर थानों का चक्कर लगाती रही लेकिन बाद में एसपी के आदेश पर देर रात नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.
बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में मंगलवार को बाढ़ के पानी में डूबने से दो घटनाओं में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि दो बच्चियों को काफी मशक्कत के बाद बचाया गया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.पहली घटना बलिया प्रखंड क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत स्थित हुसैना दियारा की है जहां बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान डूबने से दो किशोरियों की मौत हो गई. वहीं दो किशोरियों को स्थानीय नाविकों एवं गोताखोरों की तत्परता से सुरक्षित बचा लिया गया. दोनों बचाई गई किशोरियों का निजी क्लीनिक में इलाज कराया जा रहा है. घटना के बाद हुसैना दियारा में शोक का माहौल है. मृतकों की पहचान हुसैना दियारा निवासी प्रिंस कुमार की12वर्षीय पुत्री आकांक्षा कुमारी और इसी गांव के शैलेंद्र महतो उर्फ गुप्ता महतो की22वर्षीय पुत्री सपना कुमारी के रूप में हुई है. आकांक्षा कुमारी वर्ग सात की छात्रा थी. सपना कुमारी की शादीशुदा थी.बताया जाता है कि प्रिंस कुमार की दो पुत्री एवं शैलेंद्र महतो की दो पुत्री मंगलवार को बाढ़ के पानी में गंगा स्नान करने गई थीं. नहाने के दौरान चारों बहनें गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं. आसपास मौजूद स्थानीय नाविकों एवं गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए चारों को बचाने का प्रयास किया. इसमें दो चचेरी बहनों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि आकांक्षा और सपना पानी में डूब गईं. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद दोनों के शव बरामद किए गए.वहीं दूसरी घटना शाम्हो थाना क्षेत्र के अकहा कुरहा गांव की है , बताया जाता है कि 64 वर्षीय हरि चरण पासवान गांव की सड़क से पेड़ काटने जा रहे थे तभी तेज बहाव में वो बह गए. हालांकि काफी मशक्कत के बाद भी इनका शव फिलहाल बरामद नहीं हुआ है. जिला आपदा प्रभारी राजू कुमार ने बताया कि आज बाढ़ की पानी में डूबने से तीन लोगों की मौत हुई है. बलिया में दो लड़की की मौत हुई है जबकि शाम्हो में एक बुजुर्ग की मौत हुई है. आपदा विभाग के द्वारा जो भी प्रावधान है उसके तहत जल्द ही मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा.
बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिला प्रशासन की ओर से शहर में हाईवे पर 2 किलोमीटर तक पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई. भव्य इस तिरंगा यात्रा में प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव हाथों में राष्ट्रध्वज थामे शामिल हुए. लोगों के उत्साह से पूरा शहर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गुंजायमान हो उठा.यह तिरंगा यात्रा शहर के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क (टाउनशिप गेट) के समीप से शुरू होकर हाइवे पर करीब 2 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए सुभाष चौक पहुंची जहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वंदे मातरम के गायन से यात्रा का समापन किया गया. इस तिरंगा यात्रा में मंत्री के अलावे जिला प्रशासन के तमाम अधिकारी विधायक स्थानीय लोग और स्कूली बच्चे शामिल हुए.तिरंगा यात्रा के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि देश और राज्य में राष्ट्रीय स्वाभिमान का पर्व मनाया जा रहा है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर हर घर तिरंगा यात्रा का यह कार्यक्रम पूरे बिहार में आयोजित हो रहा है,जो17अगस्त तक लगातार जारी रहेगा. आज बेगूसराय जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस तिरंगा यात्रा में हम सभी सम्मिलित हुए हैं. प्रधानमंत्री और राज्य सरकार के निर्णय के अनुसार पूरे देश के पैमाने पर पंचायत से लेकर प्रखंड,जिला से लेकर मंडल स्तर तक यह अभियान चलाया जा रहा है. इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से हमने उन तमाम वीर शहीदों को सलाम और नमन किया है,जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपनी कुर्बानियां दी थी. बहुत जद्दोजहद और कुर्बानियों के बाद हमारा देश आजाद हुआ था. आज हम इस यात्रा के जरिए आजादी के प्रति अपनी दीवानगी व्यक्त कर रहे हैं और अमर शहीदों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं. करीब2किलोमीटर के इस पूरे यात्रा मार्ग में हर तरफ तिरंगे की अद्भुत छटा दिखाई दे रही थी. सुभाष चौक पर पहुंचकर प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव,जिला प्रशासन के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए. तिरंगा यात्रा को लेकर युवाओं और स्कूली बच्चों में खासा उत्साह और उमंग देखा गया. पूरी यात्रा के दौरान अनुशासित तरीके से लोग राष्ट्रध्वज लेकर आगे बढ़ते रहे. जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. प्रभारी मंत्री और जिला प्रशासन ने लोगों से अपील किया है कि17अगस्त तक चलने वाले इस राष्ट्रीय अभियान के तहत सभी अपने-अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर पूरी गरिमा और सम्मान के साथ तिरंगा जरूर फहराएं.
बेगूसराय : बड़ी खबर बेगूसराय से है जहां बिहार की पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति चंद्रशेखर वर्मा को एमपी एमएलए के विशेष न्यायाधीश ने आर्म्स एक्ट मामले में 7 साल की कड़ी सजा सुनाई है.दरअसल 2018 में मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड हुआ था. उस वक्त मंजू वर्मा समाज कल्याण मंत्री थी और इस जांच के दौरान सीबीआई की टीम ने सितंबर 2018 में मंत्री मंजू वर्मा के पैतृक आवास चेरिया बरियकपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर अर्जुन टोल में छापेमारी की थी. इस दौरान सीबीआई की टीम ने मंजू वर्मा के घर से इंसास, एसएलआर सहित कई अत्याधुनिक हथियारों के 50 कारतूस बरामद किया था. उस वक्त सीबीआई के डीएसपी रंजीत कुमार रजक के द्वारा चेरिया बरियारपुर थाना में मंजू वर्मा और उनके पति चंद्रशेखर वर्मा पर मामला दर्ज कराया था. अब 8 साल के बाद एमपी एमएलए कोर्ट ने सुनवाई के बाद मंजू वर्मा उनके पति चंद्रशेखर वर्मा को दोषी पाया और 7 साल की सजा सुनाई है.मंजू वर्मा पर मामला दर्ज होने के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया था लेकिन मंजू वर्मा गिरफ्तार नहीं हुई. बाद में उनके घर की मंत्री रहते कुर्की की गई. उसके बाद उन्होंने मंझौल अनुमंडल न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था. यह मामला उस वक्त चर्चा में आया था जब मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की घटना हुई थी और मंजू वर्मा समाज कल्याण मंत्री थी. बाद में मंजू वर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. सजा मिलने के बाद बेगूसराय न्यायालय के पी पी संतोष कुमार ने बताया कि आर्म्स एक्ट मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति चंद्रशेखर वर्मा को 7 साल की सजा मिली है. साथ ही जुर्माना 50000 किया गया है. यह मामला 2018 में सीबीआई ने मंत्री के घर में छापेमारी के दौरान कारतूस बरामद किया था. इसी को लेकर मामला दर्ज हुआ था और आज न्यायालय ने दोनों को दोषी पाते हुए 7 साल की सजा सुनाई है. सजा सुनाने के बाद पूर्व मंत्री मंजू वर्मा चंद्रशेखर वर्मा को न्यायिक हिरासत में भेजा गया. वर्तमान में मंजू वर्मा के पुत्र अभिषेक कुमार चेरिया बरियारपुर से जदयू के विधायक हैं.
बेगूसराय:प्रधान डाकघर और पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी ई-मेल के माध्यम से मिली है. बम से उड़ाने की धमकी की सूचना मिलते ही अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में प्रधान डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को खाली कराया गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad) मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके को सील कर गहन जांच-पड़ताल में जुटी हुई है.ई-मेल में दी गई स्पष्ट शब्दों में चेतावनीजानकारी के अनुसार,सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बेगूसराय की डाक अधीक्षक अर्चना कुमारी ने अपना आधिकारिक ई-मेल चेक किया तो उनके होश उड़ गए. किसी अज्ञात आईडी से भेजे गए इस ई-मेल में स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी गई है कि बेगूसराय प्रधान डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस परिसर में बम लगा दिया गया है,किसी भी समय विस्फोट कर उड़ा दिया जाएगा. डाक अधीक्षक ने मामले की सूचना नगर थाना पुलिस को दी है.पूरे डाक परिसर को कराया गया खालीधमकी भरा ई-मेल आने के बाद कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों को सतर्क किया गया.धमकी की खबर मिलते ही प्रधान डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और अपने आवश्यक कार्यों के लिए पहुंचे आम लोगों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई. सुरक्षाकर्मियों और डाक विभाग के अधिकारियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए बेहद कम समय में पूरे परिसर को सुरक्षित रूप से खाली करा लिया.पैगंबर साहब के खिलाफ टिप्पणी करने पर मिली धमकीसाइबर डीएसपी इमरान अहमद ने बताया कि पोस्ट ऑफिस को ई-मेल में लिखा गया है कि पैगंबर साहब के खिलाफ टिप्पणी की गई है इसलिए इसको उड़ा दिया जाएगा.सुरक्षा के लिहाज से घेराबंदी की गईडाकघर और पासपोर्ट ऑफिसएका एक कार्यालय बंद होने और परिसर खाली कराए जाने से नागरिकों में दहशत है.सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. सुरक्षा के लिहाज से पूरे प्रधान डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस परिसर की घेराबंदी कर दी गई है. हालांकि, अभी तक किसी भी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है.
बेगूसराय:जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र के काजी रसलपुर गांव में झोपड़ी मेंएक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. परिजनों ने जमीन विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया है. आरोप है किसोए अवस्था में गला घोंटकर बेहरमी से हत्या कर दी गई है. घटना तेघरा थाना क्षेत्र के काजी रसलपुर गांव की है. मृतक की पहचान काजी रसलपुर गांव निवासी 60 वर्षीय हारो महतो के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार गांव के दामाद सियाराम महतो अपने परिवार के साथ रसलपुर में रहकर वहीं के हारो महतो के जमीन के पास अपनी जमीन खरीद कर घर बना रहे थे. इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो रहा था.मृतक के गले में दिखे रस्सी के निशानपरिजनों का आरोप है कि सियाराम महतो जबरन हारो महतो की जमीन पर घर बना रहे थे. इस बात पर लेकर विवाद शुरू फिर मामूली मारपीट हुई थी. इसके बाद देर रात हारो महतो अपने घर के बगल झोपड़ी में सोने चला गया और बुधवार सुबह जब परिजन उसे जगाने गए तो देखा कि हारो महतो मृत पड़ा हुआ था. उसके गले में रस्सी के निशान थे. परिजनों का आरोप है सियाराम महतो अपने बेटे के साथ मिलकर गला घोंट हारो महतो की हत्या की.पुलिस पूरे मामले की जांच कर रहीघटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में तेघरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल की. एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया. जो कि घटनास्थल से साक्ष्य जमा किया गया है. मृतक के बेटे विकास कुमार ने बताया कि सियाराम महतो जबरन उसके जमीन में घर बना रहा था. मना करने पर मारपीट कर धमकी दे रहा था उसी ने अपने बेटे के साथ मिलकर उसके पिता की हत्या कर दी है. वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
बेगूसराय: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू परिवार द्वारा सुरक्षा में कटौती के बाद सुरक्षा वापस लेने को लेकर जोरदार हमला बोला है. गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू परिवार का इस सरकार पर अव्यावहारिक दबाव है. यहां लोकतंत्र है राजतंत्र नहीं की सारी जिंदगी राजशाही में रहेगें.वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे को मंत्री बनाने और खुद राज्यसभा में जाने के मामले पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी वंशवाद का प्रतीक है. गिरिराज सिंह ने ये भी कहा कि प्रेशर की राजनीति कोई सीखे तो लालू परिवार से सीखे, इस सरकार पर अव्यावहारिक दबाव डाल रहे हैं. एक तो नियम के तहत तेजस्वी यादव विपक्ष के नेता हैं. उनका सुरक्षा होना चाहिए सुरक्षा है अगर वापस ही कर दिए तो कौन क्या बोलेगा, यह लोकतंत्र है राजतंत्र थोड़े ही हैं कि जब तक जिंदा रहेंगे राजशाही में रहेंगे.ऐसा नहीं होता है लालू यादव को यह समझना चाहिए.इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर निशाना साधते हुए कहा कि खुद राज्यसभा जाने और बेटे को मंत्री बनाने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि वह अपने ड्राइवर को मुख्यमंत्री बना दे तो कौन रोकेगा. यह कांग्रेस है, कांग्रेस वंशवाद का सबसे जीता जागता नमूना है. इस देश में अगर किसी ने वंशवाद को बढ़ावा दिया है तो नेहरू खानदान ने दिया है और वही परंपरा पर खड़गे हैं.उन्होंने कहा कि वही परंपरा ममता बनर्जी, मुलायम सिंह यादव, लालू परिवार में रहा है. यह वंशवादी परंपरा के सभी लोग हैं,जनता यह सब देख रही है. आज ना तो कल सबको इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.
बेगूसराय: जिले के प्रभारी मंत्री के रूप में सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने मंगलवार को अपने बेगूसराय भ्रमण के दौरान सर्वप्रथम राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके विचारों और राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को नमन किया.इसके बाद मंत्री ने “सहयोग शिविर” कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के विभिन्न पंचायतों—राज पिपरा देवस (बरौनी),पिढौली (तेघड़ा) एवं रामदीरी-4 (मटिहानी) में आयोजित शिविरों में भाग लिया.इस अवसर पर मंत्री ने आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके त्वरित और प्रभावी समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं,सुझाव एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी जानकारियां साझा की.मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि “सहयोग शिविर” का उद्देश्य सरकार और आमजन के बीच संवाद को और अधिक मजबूत बनाना तथा लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार “सबका सम्मान,जीवन आसान” के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुशासन,जनसेवा और विकास का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है.मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सहयोग शिविर में प्राप्त जनसमस्याओं के निष्पादन में संवेदनशीलता,तत्परता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए,ताकि आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सरल और सुगम तरीके से प्राप्त हो सके.शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे तथा आमजनों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध कराई गई.अंकिता की रिपोर्ट--
बेगूसराय : बड़ी खबर बिहार के बेगूसराय से है जहां बाराती को रीसीव करने जा रहे बाइक सवार तीन युवक रेलवे के पानी से भरे गड्ढे में वाहन से चकमा खाकर गिर गया जिससे डूबने से 2 युवकों की मौत हो गई जबकि एक युवक किसी तरह बाहर निकल कर जान बचाई. यह घटना लाखो थाना क्षेत्र में रेलवे गुमटी नंबर-45 अयोध्याबाड़ी के समीप की है.बताया जा रहा है कि रेलवे के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 2 युवकों की मौत हो गई. घटना के बाद गुरुवार सुबह दोनों युवकों का शव गढ्ढे से बरामद किया गया. घटना से आक्रोशित लोगों ने शव के साथ खातोपुर चौक परNH-31फोरलेन को करीब दो घंटे तक जाम कर हंगामा किया. मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शांति नगर सूजा गांव के रहने वाले संजीत तांती के25वर्षीय पुत्र बमबम कुमार तांती एवं लूझो तांती के21वर्षीय पुत्र रोशन कुमार के रूप में की गई है. हादसे में एक युवक अर्जुन तांती का पुत्र बमबम तांती किसी तरह बच गया है.घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गांव के ही राजकुमार भगत के लड़की की रात में शादी थी. बारात को रिसीव करने के लिए तीनों युवक एक बाइक से खातोपुर चौक पर जा रहे थे. इसी दौरान अयोध्याबाड़ी गुमटी पर सामने से आ रहे वाहन की लाइट से बाइक अनियंत्रित हो गया और बाइक रेलवे के पानी भरे गड्ढे में चला गया, जिसमें तीन युवक डूब गए. इसमें अर्जुन तांती का पुत्र बमबम तांती थोड़ी देर के बाद किसी तरह बाहर निकाला. उसने सड़क से गुजर रहे लोगों को सूचना दिया तब सभी के परिजन मौके पर पहुंचे और खोजबीन शुरू किया. लेकिन रात में कुछ पता नहीं चला, इसके बाद आज सुबह में बमबम तांती एवं रोशन तांती की लाश पानी भरे गड्ढे से बरामद की गई. इसके बाद लोग आक्रोशित हो गए और खातोपुर चौक पर NH-31 फोरलेन को जाम कर दिया. सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. लेकिन काफी समझाने-बुझाने पर भी लोग कुछ भी समझने को तैयार नहीं हुए. आक्रोशित लोगों का कहना है कि पूरे नगर निगम क्षेत्र का पानी यहीं जमा होता है. जिसके कारण हादसा होते रहता है. हम लोगों ने इसके लिए कई बार विरोध किया, लेकिन कोई कुछ सुनने को तैयार नहीं है. मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा एवं नगर निगम क्षेत्र का पानी इस तरफ आना बंद किया जाए. करीब दो घंटे तक समझाने-बुझाने के बाद लोग शांत हुए और यातायात शुरू कराया जा सका. पुलिस दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई में जुटी. इस संबंध में बेगूसराय के अंचल अधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि दो युवक की मौत हुई है. लोगों ने एन एच जाम किया था, लोगों की मांग पर पानी भरे गड्ढे का घेराबंदी कराने का प्रयास किया जाएगा, नगर निगम का पानी इस गढ्ढे में आता है जिससे हादसा हुआ है. मृतक के परिजनों को सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिया जाएगा.
बेगूसराय : जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बछवाड़ा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जहानपुर में लोहे की ग्रिल गिरने से दबकर छात्र की मौत की सूचना मिलने के बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है. दरअसल बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय जहानपुर में एक अत्यंत दुःखद घटना घटित हुई है,जहाँ विद्यालय परिसर में रखी लोहे की ग्रिल गिरने से सातवीं कक्षा के छात्र विवान राज (पिता: फूलो यादव) की मृत्यु हो गई.अनुमंडल पदाधिकारी, तेघड़ा द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार विद्यालय के वर्ग कक्ष के मुख्य द्वार के समीप लोहे की ग्रिल असुरक्षित स्थिति में रखी गई थी. विद्यालय अवधि के दौरान उक्त ग्रिल अचानक छात्र के ऊपर गिर गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया और विद्यालय परिसर का घेराव किया गया.घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए बेगूसराय के जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने मामले की समीक्षा की , जिसमें प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि यह घटना विद्यालय के प्रधानाध्यापक की लापरवाही का परिणाम है. इसके आलोक में मध्य विद्यालय जहानपुर के प्रधानाध्यापक अमित कुमार को बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2005 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, बेगूसराय निर्धारित किया गया है तथा नियमानुसार उन्हें जीवन-यापन भत्ता देय होगा. संबंधित प्रधानाध्यापक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई हेतु आरोप पत्र का गठन पृथक से किया जाएगा.जिला प्रशासन द्वारा मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.
बेगूसराय: बड़ी खबर बिहार केबेगूसराय से है जहां बछवाड़ा थाना क्षेत्र के अरवा पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय जहानपुर में आठवें वर्ग में बुधवार को अचानक छात्र के शरीर पर ग्रिल गिर गया जिससे दबकर उसकी मौत हो गई. घटना से सनसनी है. लोग आक्रोशित होकर स्कूल में जमकर हंगामा किया है.बताया जा रहा है कि बुधवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय जहानपुर में अष्टम वर्ग में छात्र जब कक्षा में पहुंचा तो वहां पहले से रखा ग्रिल गिर गया जिसमें दबकर छात्र की मौत हो गई. घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित होकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं विद्यालय परिसर में बन रहे भवन का काम करवा रहे कर्मी को बंधक बना लिया और विद्यालय में तोड़फोड़ करने लगे. इस दौरान आक्रोशित लोगों ने प्रधानाध्यापक के साथ मारपीट कर कमरे में भी बंद किया. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया. लेकिन ग्रामीण आक्रोश में आ गए और उपद्रव करने लगे. इसके बाद हालत बिगड़ने लगी तो बछवाड़ा थाना की पुलिस के अलावा मंसूरचक थाना, भगवानपुर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा बुझा रही है. मृत छात्र की पहचान अरवा पंचायत के वार्ड संख्या 3 निवासी फूलों यादव के 14 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार के रूप में हुई है. फिलहाल हंगामा जारी है और पुलिस प्रशासन भीड़ को समझाने का प्रयास कर रही है.
बेगूसराय : बड़ी खबर बिहार के बेगूसराय से है जहांगंगा नदी के श्री कृष्णा सेतु पर दो ट्रकों की आमने सामने की भीषण टक्कर में दोनों ट्रक के चालकों की मौत हो गई. यह घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र की है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.बताया जा रहा है कि भागलपुर का विक्रमशिला सेतु ध्वस्त होने के कारण सभी बड़े वाहनों का परिचालन मुंगेर पुल से किया जा रहा है. सोमवार की रात करीब 2:00 बजे मुंगेर पुल पर दो ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई. साहेबपुर कमाल की ओर से जा रहे ट्रक पर अनाज लोड था. जबकि मुंगेर की ओर से आ रहे ट्रक पर बालू लोड था. सुकेश जमुई से बालू लेकर सुपौल की ओर जा रहा था. इसी दौरान मुंगेर पुल पर सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई. घटना इतना वीभत्स था कि मुंगेर की ओर से बालू लेकर आ रहे सुकेश की लाश ट्रक में करीब 5 फीट तक अंदर घुस गई. साहेबपुर कमाल की ओर से आ रहे ट्रक का चालक बुरी तरह फंस गया. घटना की सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से दोनों शव को निकाला गया है. मृतक की पहचान मुंगेर के रहने वाले सुकेश कुमार और बेगूसराय निवासी सत्यम कुमार के रुप में हुई है.मुंगेर के रहने वाले ट्रक चालक सुकेश कुमार के चचेरे भाई मुकेश कुमार ने बताया कि सुकेश की अभी शादी भी नहीं हुई है. कल उसने फोन करके कहा था कि जमुई से बालू लेकर सुपौल जा रहा है. आज अहले सुबह सूचना मिली कि रात में मुंगेर पुल पर हुई टक्कर में मौत हो गई. घटनास्थल की स्थिति देखकर लगता है कि सुकेश ने बचने के लिए अपना ट्रक काफी साइड कर लिया था. लेकिन सामने से आ रहे ट्रक ने रॉन्ग साइड में आकर टक्कर मारी है.साहेबपुर कमाल थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि मुंगेर पुल पर रात करीब 2 बजे ओवर टेक करने में दो ट्रक का सामने टक्कर हो गया जिसमें दोनों चालक की मौत हो गई. दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
बेगूसराय : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के बेगूसराय से है जहां बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार को दिनदहाड़े बैंक में फायरिंग कर लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है. यह घटना तेघड़ा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर-दो हसनपुर में स्थित एक्सिस बैंक की है. शुरुआती जांच में 5 से 6 लाख रुपए लूटे जाने की बात सामने आई है. घटना की सूचना मिलते ही एसपी मनीष सहित पुलिस टीम मौके पर पंहुच कर पूरे मामले की जांच की कर रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में जांच अभियान तेज कर दिया गया है.घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मंगलवार को करीब 11:00 बजे 3 अपाचे बाइक पर सवार 6 बदमाश बैंक के समीप आए और बैंक के अंदर घुसने लगे तो गेट पर मौजूद गार्ड ने रोका. जिस पर बदमाशों ने गार्ड पर पिस्टल के बट से हमला कर दिया. गार्ड जख्मी होकर गिर गया, इसके बाद सभी बदमाश बैंक के अंदर प्रवेश कर गए और मौके पर मौजूद एक ग्राहक सहित सभी स्टाफ को एक कमरे में बंद कर कैशियर से काउंटर की चाबी मांगा. कैशियर एवं बैंक के स्टाफ ने विरोध किया तो बदमाशों ने हथियार दिखाकर सभी को जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद काउंटर की चाबी ले लिया. इस दौरान बदमाशों ने बैंक के अंदर एक राउंड हवाई फायरिंग भी किया और काउंटर में रखा करीब 5 से 6 लाख रुपये लूट लिया. इसके बाद बदमाश बैंक में लगे सीसीटीवी का हार्ड डिस्क लेकर हथियार लहराते हुए चले गए. लूट की सूचना मिलते ही तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार एवं थानाध्यक्ष मौके पर पहुंची. इसके बाद एसपी मनीष भी घटनास्थल पर पहुंचे.एसपी ने बताया कि तेघड़ा के एक्सिस बैंक में लूट की बात सामने आई है. मैनेजर से हुई बात में चार लाख के लूट की बात सामने आई है. 5-6 नकाबपोश बैंक के अंदर आए थे और घटना को अंजाम दिया गया है. बदमाश बैंक में लगा सीसीटीवी का डीवीआर लेकर चले गए हैं. बैंक के आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाल जा रहा है. बैंक के अंदर एक राउंड गोली चलने की बात भी सामने आई है. सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल एवं आगे की कार्रवाई चल रही है. फिलहाल दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से बैंक कर्मियों एवं आसपास दहशत का माहौल है.
बेगूसराय : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण के अंतिम दिन शनिवार को बेगूसराय दौरे पर पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री यहां कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करेंगे. इसके बाद कैंपा कोला फैक्ट्री समेत कई औद्योगिक परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे.सीएम यहां 109 करोड़ की 189 योजनाओं की आधारशिला और 165 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। मुख्य कार्यक्रम स्थल बियाडा ग्राउंड में जीविका दीदी द्वारा कई सुंदर और आकर्षक स्टॉल बनाए गए हैं जहां मुख्यमंत्री उनसे इंटरेक्ट करेंगे.मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है. बरौनी प्रखंड के असुरारी स्थित बियाडा (BIADA)मैदान में मुख्यमंत्री करीब400विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद लोगों से जनसंवाद करेंगे. मुख्यमंत्री सुबह11.50बजे हेलीकॉप्टर के माध्यम से असुरारी बियाडा कैंपस पहुंचेगे. सुरक्षा और सुगमता को ध्यान में रखते हुए यहां दो हेलीपैड तैयार किए गए हैं. बेगूसराय के डीएम श्रीकांत शास्त्री और एसपी मनीष खुद निगरानी कर रहे हैं. सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है. हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद अधिकारी और प्रमुख नेता मुख्यमंत्री का हेलीपैड के नजदीकी स्वागत करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला जीविका दीदी के स्टॉल पर पहुंचेगा. यहां मुख्यमंत्री स्टॉल का भ्रमण करेंगे तो जीविका दीदी से बात भी करेंगे. स्टॉल कैंपस में जीविका के अलावे अन्य प्रमुख विभागों के भी स्टॉल लगाए जाएंगे. समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री केवल घोषणाएं ही नहीं करेंगे,बल्कि जमीन पर चल रहे कार्यों का आकलन भी करेंगे. मुख्यमंत्री बियाडा कैंपस में ही बन रहे मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का जायजा लेंगे. वे कैंपा कोला प्लांट की आधारशिला रखेंगे. इसके साथ ही नेचर प्लास्टिक इंडस्ट्रीज इकाई का भ्रमण करेंगे. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाली जीविका दीदियों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का मुख्यमंत्री विशेष रूप से अवलोकन करेंगे. मुख्यमंत्री जिले भर की पूरी हो चुकी योजनाओं का लोकार्पण करेंगे और दर्जनों नई परियोजनाओं की नींव रखेंगे. इसके बाद वे अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे.संजय कुमार की रिपोर्ट--