बेटे को कंधा देते हुए पिता ने कहा- : ससुराल गए बेटे को प्रेमी और भाई के साथ मिलकर उसकी पत्नी ने ही कर दी हत्या

Edited By:  |
Wife murdered husband in in-laws house along with her lover and brother Wife murdered husband in in-laws house along with her lover and brother

AARAH:-प्रेमी और भाई के साथ पति की हत्या का आरोप पत्नी पर लगा है.हत्या के बाद शव को छुपाने का भा आरोप लगा है,बहरहाल पुलिसल शव को जब्त कर छानबीन में जुटी है.


यह घटना भोजपुर जिले के तरारी क्षेत्र के इटम्हा गांव की है. यहां रात में ससुराल गए दामाद की हत्या कर उसके शव को घर के आंगन में ही दफना दिया गया। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है।इसकी सूचना मिलते ही तरारी थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार भास्कर अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और जमीन को खुदवाकर उसके शव को बाहर निकाला।


पुलिस ने मृतक के कान और नाक से खून बहता जख्म एवं पूरे शरीर में लाल रंग का धब्बा पाया है। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन उसके ससुराल पहुंचे। जानकारी के अनुसार मृतक अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के तार गांव निवासी कमलेश गिरी उर्फ भिखारी गिरी का 24 वर्षीय पुत्र मिथुन गिरी है। वह पेशे से ट्रक चालक था एवं पहले वह हरियाणा के गुरुग्राम में रहकर ट्रक चलाता था।हाल ही में वह गांव आया था और पत्नी की विदाई कराने ससुराल आया हुआ था.

इधर मृतक के पिता कमलेश गिरी उर्फ़ भिखारी गिरी ने उसकी पत्नी व उसके प्रेमी एवं साले सहित चार लोगों पर उसकी हत्या कर उसके शव को ससुराल के आंगन में दफनाने का आरोप लगाया है। मृतक के पिता कमलेश गिरी उर्फ़ भिखारी गिरी ने बताया कि 6 माह पूर्व जब उनका बेटा हरियाणा के गुरुग्राम में रहकर ट्रक चलाता था और उसकी पत्नी नेहा देवी हिमाचल के शिमला में अपने जीजा के साथ रहती थी। तभी उसके जीजा एवं उसके द्वारा उसे गुरुग्राम से शिमला बुलाकर उससे शादी कर ली थी। इसके बाद उनका बेटा अपनी पत्नी नेहा देवी को लेकर अपने घर तार गांव आ गया। जिसके बाद दोनों गांव पर ही रहने लगे।

इसके साथ ही कमलेश ने बताया कि उसकी पत्नी नेहा देवी का शादी से पहले उसके गांव के ही एक कंपाउंड से अवैध संबंध था। दो माह पूर्व जब वह अपनी पत्नी के साथ अपने ससुराल इटम्हा गांव गया था। उसे समय भी उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी एवं भाई के साथ मिलकर उसे मारने का प्रयास किया था। लेकिन उस समय वह बच गया था। चार दिन पूर्व वह अपनी पत्नी नेहा देवी को लेकर अपने ससुराल इटम्हा गांव गया था। इसके बाद उसी दिन लौट आया था। लेकिन फिर दूसरे दिन वह वापस अपने ससुराल चला गया। इसी बीच उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी,भाई एवं मां के साथ मिलकर उसके गले में फांसी लगाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को अपने घर के ही आंगन में जमीन खोदकर व नमक डालकर उसके शव दफना दिया. इसकी सूचना उन्हें स्थानीय थाना द्वारा मिली। जिसके बाद हम लोग वहां पहुंचे।

वही इस मामले में तरारी थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार भास्कर ने बताया कि उसकी पत्नी द्वारा कहा गया कि रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। जिसके बाद उसके पति मिथुन गिरी ने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर अपने गले में साड़ी बांधकर छत की कुंडी से लटक कर फांसी लगा ली थी। इसके बाद उसने अपने गांव के ही बबलू पासवान को बुलाया। जिसके बाद उसके कहने पर दोनों ने मिलकर उसके शव को घर के आंगन में ही जमीन खोद कर उसमें दफना दिया। वहीं पुलिस ने उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसके पश्चात पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।


Copy