Hindi News / बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल का लोकार्पण,सिंचाई व्यवस्था को मिलेगा नया आयाम

शिवहर को सीएम सम्राट की सौगात : बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल का लोकार्पण,सिंचाई व्यवस्था को मिलेगा नया आयाम

Edited By:  |
shivhar ko cm samrat ki saugat shivhar ko cm samrat ki saugat

शिवहर:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को पिपराही प्रखंड के बेलवा में आयोजित समारोह मेंबागमती-बूढ़ी गंडक नदी जोड़ परियोजना के अंतर्गत 130.88 करोड़ की लागत से लगभग 68.80 किलोमीटर लंबी बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल (बेलवाधार) का लोकार्पण किया.बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल से बाढ़ प्रबंधन और सिंचाई व्यवस्था को नया आयाम मिलेगा.कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने शिवहर जिले के लिए 200 करोड़ रुपये की लागत की 40 विकास योजनाओं का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया. इसके अंतर्गत 22 योजनाओं का उद्घाटन तथा 18 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर लगे जीविका, उद्योग विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग और बिहार पुलिस के (अभया ब्रिगेड एवं साइबर क्राइम) के स्टॉलों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने शिवहर जिला के 4550 जीविका स्वयं सहायता समूह को 25 करोड़ 35 लाख रूपए का सांकेतिक चेक प्रदान किया.परियोजना से किसानों की कृषि उत्पादकता बढ़ेगी तथा रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे.विकसित बिहार के निर्माण में नदी जोड़ परियोजनायें महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगी.राज्य सरकार जल संसाधनों के वैज्ञानिक एवं समग्र प्रबंधन, बाढ़ नियंत्रण और किसानों की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है.

सीएम ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों को साकार करने के उद्देश्य से नदी जोड़ो (River Interlinking) परियोजना की परिकल्पना को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इसे धरातल पर उतारा जा रहा है.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व० अटल बिहारी वाजपेयी जी के सपनों को साकार करने के उद्देश्य से नदी जोड़ (River Interlinking) परियोजनाओं की परिकल्पना की गई थी. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार में इन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है,जिससे राज्य में समेकित जल संसाधन प्रबंधन को नई दिशा मिल रही है.


मुख्यमंत्री ने कहा कि बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल बागमती नदी के अतिरिक्त जल को बूढ़ी गंडक नदी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है. इस परियोजना के शुरू होने से बाढ़ के समय अतिरिक्त जल का प्रबंधन संभव होगा, बाढ़ की तीव्रता में कमी आएगी. उन्होंने कहा कि लगभग 68.80 किलोमीटर लंबी इस लिंक चैनल परियोजना का निर्माण 130.88 करोड़ रूपये की लागत से किया गया है. यह परियोजना बागमती बाढ़ प्रबंधन योजना का एक महत्वपूर्ण अंग है और इसके माध्यम से क्षेत्र के लाखों किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि इस परियोजना से सिंचाई क्षमता में वृद्धि होगी,कृषि उत्पादन बढ़ेगा, किसानों की आय में इजाफा होगा और मत्स्य पालन सहित अन्य कृषि आधारित गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा. साथ ही भू-जल पुनर्भरण, हरित आवरण में वृद्धि, पर्यावरण संरक्षण और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती मिलेगी. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार जल संसाधनों के वैज्ञानिक एवं समग्र प्रबंधन, बाढ़ नियंत्रण और किसानों की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है. नदी जोड़ परियोजनायें विकसित बिहार की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल हैं और राज्य के सतत् विकास का मजबूत आधार बनेंगी.

इस अवसर पर केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह, उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन, सांसद श्रीमती लवली आनंद, सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, विधायक अमित कुमार, विधान पार्षद श्री बंशीधर बृजवासी, विधान पार्षद श्रीमती रेखा कुमारी, पूर्व सांसद श्रीमती रमा देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ.चंद्रशेखर सिंह, तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह, तिरहुत प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक चंदन कुशवाहा, शिवहर की जिलाधिकारी श्रीमती प्रतिभा रानी, शिवहर के पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारीगण,जल संसाधन विभाग के अभियंतागण और अन्य गणमान्य मौजूद रहे.