पलामू : बड़ी खबर पलामू से जहां शहर थाना की पुलिस ने जोगियाही टोला इलाके से संदिग्ध स्थिति में एक महिला का शव बरामद किया है. मामले में पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.



मामले में टीओपी 2 प्रभारी रूद्रानंद सरस ने बताया कि शव को छुपाने ले जा रहे ऑटो को भी जब्त कर लिया गया है. मृतक महिला सतबरवा थाना के भूसड़ीया गांव की रहने वाली बताई जा रही है.