समस्तीपुर :बड़ी खबर समस्तीपुर से जहां खानपुर थाना क्षेत्र के रेवड़ा चौक के पासटाटा-407वैन पलटने से स्कूली छात्रा व खलासी समेत 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं दुर्घटना में कई लोग घायल बताये जा रहे हैं. घटना के बाद लोगों ने घायलों को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया.
बताया जा रहा है कि समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेवड़ा चौक पर टाटा-407 पलटने से एक स्कूली बच्ची व खलासी समेत तीन की मौत हो गई. वहीं कई लोग घायल हो गए. घटना के बाद काफी अफरा तफरी मच गई. घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया जहां इस वक्त उनका इलाज चल रहा है. मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई है. वहीं मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है.
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया और सड़क जाम कर हंगामा कर रहे हैं.
