रांची: प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा कि देवघर से राजद विधायक सुरेश पासवान से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात हुई. इस दौरान उनसे कुशल क्षेम जाना. मुलाकात के दौरान संगठन और राजनीतिक कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई.
विधायक दल नेता सुरेश पासवान ने राजद प्रवक्ता से कहाSIR MMDRऔरOBCकॉलम हटाने के खिलाफ राजद की ओर से जमकर विरोध प्रदर्शन करने के लिए सड़क पर उतरना होगा.
चर्चा के दौरान यादव ने पासवान से कहा है कि विदित है विगत वर्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश के द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव के दौरानSIRकी प्रक्रिया की शुरुआत की गई थी जिसमें तकरीबन90लाख के करीब मतदाताओं का वोटर लिस्ट से नाम हटा दिया गया था. जिस कारण बिहार के गरीब गांव खेत खलिहान में रहने वाले कम पढ़े लिखे लोग एवं बाहर मजदूरी करने वाले बड़े पैमाने में लोगों का नाम काट दिया गया. जबकि लोकतांत्रिक देश में एक भी व्यक्ति का वोट देने के अधिकारों को छीना नहीं जा सकता है.
ज्ञातव्य है कि सीईसी ज्ञानेश कुमार नेSIRमें पक्षपातपूर्ण कार्यप्रणाली के जरिए देशभर से लगभग13करोड़ मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया है जो किसी भी देश में ऐसा राष्ट्रविरोधी कार्य असंभव है.
सुरेश पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह के इशारे पर सीईसी ज्ञानेश कुमार ने देश के कमजोर गरीब एवं अल्पसंख्यक आदिवासी दलित पिछड़े वर्गों का नाम वोटर लिस्ट से कटवाया है जो लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ है.
केंद्र की मोदी सरकार नेMMDRके तहत झारखंड के खनिज संपदा को लूटने का योजना बनाई है. यहां का रेवेन्यू में सेंध लगाने तथा राज्य के विकास में रोड़ा खड़ा करने का प्रयास किया है जो हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाले महागठबंधन सरकार में कभी सफल नहीं होगा.
विदित है देश में जातीय जनगणना का कार्य चल रहा है जिसमें सबसे ज्यादा ओबीसी की आबादी है. इसने भी केंद्र की मोदी सरकार ने फॉर्मेट सेOBCकॉलम को हटाकर देशभर में विद्रोह का मार्ग प्रशस्त किया है, यह सरकार जनविरोधी है.
इन सभी विषयों पर राष्ट्रीय जनता दल लोकतांत्रिक तरीके से राज्यभर में जमकर विरोध प्रदर्शन करेगा.
यादव ने कहा कि वोट चोरी के आरोपी सीईसी ज्ञानेश कुमार और आँख बंद कर धृष्टराष्ट्र की भूमिका में बैठे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कल दिनांक4/10/26को धुर्वा बस स्टैंड पर शाम4:30बजे पुतला दहन कार्यक्रम कर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया जाएगा.
यह कार्यक्रम रांची जिला राजद द्वारा आयोजित किया गया है.
इस अवसर पर रांची में रहने वाले तमाम राजद नेता कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे.
राजद विधायक दल नेता सुरेश पासवान से मिलने वाले कैलाश यादव के साथ महिला राजद नेत्री ऊषा यादव पार्वती ठाकुर आशा देवी शारदा देवी व अन्य मौजूद थे.
रांची से संदीप यादव की रिपोर्ट-
