झारखंड के सिमडेगा जिले के कोलेबिरा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कोलेबिरा पुलिस ने लसिया बाजार में महिलाओं के पैसे चोरी करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.गिरफ्तार महिला की पहचान छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के डोडका चौरा निवासी आभा बाई के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से चोरी किए गए 3,500 रुपये नकद भी बरामद कर लिए हैं।पुलिस के अनुसार, गुमला जिले के कुरकुरा थाना क्षेत्र के जामडीह निवासी सुनिता देवी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। सुनिता देवी का आरोप था कि लसिया बाजार में खरीदारी या भीड़भाड़ के दौरान आभा बाई ने उनके और अन्य महिलाओं के पैसे चुरा लिए।
शिकायत मिलते ही हरकत में आई कोलेबिरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 अक्टूबर को कोलेबिरा थाना में कांड संख्या 67/2026 दर्ज किया।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित सत्यापन किया और 3 अक्टूबर को आरोपी महिला को धर दबोचा।यह पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार के नेतृत्व में की गई। इस छापेमारी दल में सहायक अवर निरीक्षक जगबन्धु हाजरा और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे, जिन्होंने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
