पटना पुलिस और DIU की टीम ने नशीली दवाओं के कारोबार से जुड़े मामले में दो दुकानदारों को गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी अगमकुआं थाना क्षेत्र में टीवी टावर के पास स्थित दवा मंडी से हुई। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार दोनों आरोपी एक गैंग से जुड़े हुए हैं।

मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी पूर्वी शैलेजा ने बताया कि पुलिस और DIU की संयुक्त कार्रवाई में यह गिरफ्तारी की गई है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर नशीली दवाओं के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।


पटना से विवेक कुमार की रिपोर्ट