Raid : वैशाली में भी कार्यपालक अभियंता हरेंद्र कुमार के पैतृक आवास पर SVU की छापेमारी
वैशाली : बिहार के वैशाली में भी एसवीयू की टीम ने आय से अधिक संपत्ति मामले में लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता हरेंद्र कुमार के पैतृक आवास पर बड़ी कार्रवाई की है. पातेपुर के सिमरवारा गांव स्थित उनके पैतृक आवास पर एसवीयू की टीम ने छापेमारी की है.

बताया जा रहा है कि एक साथ कई ठिकानों पर रेड चल रही है. वहीं हरेंद्र कुमार फिलहाल बांका में कार्यपालक अभियंता के पद पर तैनात हैं. तस्वीरें वैशाली के पातेपुर के सिमरवारा गांव की है जहां लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता हरेंद्र कुमार के पैतृक आवास पर एसवीयू की टीम पहुंची है. अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.
जानकारी के मुताबिक, एसवीयू की टीम हरेंद्र कुमार से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही है. पातेपुर के सिमरवारा गांव स्थित पैतृक आवास पर भी टीम दस्तावेजों और अन्य सामानों की जांच कर रही है. हालांकि, छापेमारी किस मामले में की जा रही है और जांच के दौरान टीम को क्या-क्या मिला है, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. हरेंद्र कुमार वर्तमान में बांका में लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता के पद पर तैनात बताए जा रहे हैं. ऐसे में वैशाली स्थित उनके पैतृक आवास के साथ-साथ अन्य ठिकानों पर भी एक साथ कार्रवाई कई सवाल खड़े कर रही है. फिलहाल एसवीयू की छापेमारी जारी है. टीम की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगा कि जांच के दौरान क्या-क्या बरामद हुआ है और इस कार्रवाई की पूरी वजह क्या है. अब नजर छापेमारी खत्म होने के बाद सामने आने वाली आधिकारिक जानकारी पर है.
वैशाली से ऋषभ कुमार की रिपोर्ट-





