मुजफ्फरपुर : इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से है जहां जिले के पारु थाना क्षेत्र के लालू छपरा चौक के समीप SH 74 पर बस और कार में जोरदार टक्कर होने से कार सवार 2 युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर भेज दिया.
बताया जा रहा है कि पारु थाना क्षेत्र के लालू छपरा चौक के पास पर बस और कार में सीधी टक्कर हो गई. हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद देखते ही देखते वहां पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. दोनों मृतक की पहचान पश्चिमी चंपारण के शनिचरी थाना क्षेत्र निवासी ओम प्रकाश और भानु प्रताप द्विवेदी के रूप में हुई है.
मुजफ्फरपुर से रविरंजन कुमार की रिपोर्ट--
