पूर्णिया पुलिस की कार्रवाई : सूरज बिहारी हत्या मामले में शूटर समेत चार आरोपी गिरफ्तार
पूर्णिया: शुभम कुशवाहा पर हुए जानलेवा हमला मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पूर्णिया पुलिस ने इस बहुचर्चित मामले का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने शूटर समेत चार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. एसएसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने बताया कि पिछले दिनों नेवालाल चौक के पास बहुचर्चित सूरज बिहारी की हत्या हुई थी.सूरज बिहारी के भाई उदय बिहारी ने शुभम कुशवाहा को मारने के लिए 6 लाख रुपए की सुपारी दी थी. एसएसपी ने बताया कि इस मामले में दो शूटर को असम से गिरफ्तार किया गया है. साथ ही दो अन्य को भी दबोच लिया गया है.गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक पिस्टॉल, पांच कारतूस और पांच मोबाइल बरामद किया गया है.
पूर्णियाएसएसपी ने बताया कि दो अन्य आरोपी फरार है. जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी. बीते 24 जुलाई को नेवालाल चौक के पास 6 अपराधियों ने वार्ड पार्षद रेखा देवी के बेटे शुभम कुशवाहा और उसके मामा सागर को गोली मार दी थी. जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल है. शुभम कुशवाहा पर भी कई तरह के आरोप हैं. गिरफ्तार आरोपियों में दो मधेपुरा के और दो पूर्णिया जिले का रहने वाला है.





