Hindi News / FTII-CFOL की ‘स्क्रिप्ट टू स्क्रीन’ वर्कशॉप,पंजीकरण से लेकर शुल्क तक की जानिए जानकारी

पटना में पहली बार फिल्म मेंकिंग कार्यशाला : FTII-CFOL की ‘स्क्रिप्ट टू स्क्रीन’ वर्कशॉप,पंजीकरण से लेकर शुल्क तक की जानिए जानकारी

Edited By:  |
patna mein pehlibaar film making karyashala patna mein pehlibaar film making karyashala

पटना:अगर आप फिल्म निर्माण, निर्देशन, अभिनय या कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. पटना में पहली बार एफटीआईआई,पुणे की आधिकारिक 'स्क्रिप्ट टू स्क्रीन' फिल्म निर्माण कार्यशाला आयोजित होने जा रही है. यह 8 दिवसीय कार्यशाला 5 अगस्त से 11 अगस्त 2026 तक चलेगी. हाउस ऑफ़ वेराइटी, द हब, प्रथम तल, रीजेंट सिनेमा परिसर, ईस्ट गांधी मैदान, पटना में आयोजित होगा. सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा.

बिहार में कला और संस्कृति के संवर्धन,स्थानीय प्रतिभाओं के विकास और उन्हें राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों से गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की अपनी निरंतर प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए हाउस ऑफ़ वेराइटी और नाट्य दल दस्तक एक महत्वपूर्ण पहल करने जा रहे हैं.

यह कार्यशाला उन विद्यार्थियों, कलाकारों, कंटेंट क्रिएटर्स और सिनेमा प्रेमियों के लिए विशेष रूप से तैयार की गई है,जो फिल्म निर्माण की पूरी प्रक्रिया को केवल सैद्धांतिक रूप से नहीं, बल्कि व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से सीखना चाहते हैं. इसका उद्देश्य प्रतिभागियों को किसी विचार या कहानी के जन्म से लेकर उसे एक पूर्ण फिल्म के रूप में पर्दे तक पहुँचाने की सम्पूर्ण रचनात्मक एवं तकनीकी प्रक्रिया से परिचित कराना है.

'Script to Screen' एक पूर्णतः हैंड्स-ऑन (Hands-on) प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जिसमें प्रतिभागी स्वयं फिल्म निर्माण की प्रत्येक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेंगे. कार्यशाला के दौरान उन्हें कहानी के चयन एवं विकास, पटकथा लेखन, दृश्य संरचना, संवाद लेखन तथा स्क्रिप्ट निर्माण की बुनियादी तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा.प्री-प्रोडक्शन सत्रों में स्क्रिप्ट ब्रेकडाउन, शूटिंग प्लान एवं शेड्यूल तैयार करना, लोकेशन चयन, कास्टिंग, ऑडिशन तथा प्रोडक्शन मैनेजमेंट की व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी.निर्देशन संबंधी सत्रों में निर्देशक की भूमिका, शॉट डिवीजन, कलाकारों के साथ कार्य करने की प्रक्रिया तथा विजुअल स्टोरीटेलिंग की तकनीकों पर विस्तार से प्रशिक्षण होगा.सिनेमैटोग्राफी के अंतर्गत कैमरे की मूलभूत समझ, कैमरा एंगल, कैमरा मूवमेंट, फ्रेमिंग, कम्पोज़िशन और लाइटिंग के व्यावहारिक प्रयोग सिखाए जाएंगे। वहीं साउंड विभाग में संवाद रिकॉर्डिंग, एम्बिएंस रिकॉर्डिंग तथा साउंड डिज़ाइन की बुनियादी समझ विकसित की जाएगी.

कार्यशाला में अभिनय प्रशिक्षण भी शामिल होगा, जिसमें कैमरे के सामने अभिनय की तकनीक, अभिनेता एवं निर्देशक के बीच समन्वय, दृश्य की तैयारी तथा रिहर्सल की प्रक्रिया पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों को एडिटिंग के सिद्धांत, फुटेज चयन, कहानी को प्रभावी ढंग से संपादित करने की तकनीक तथा एडिटिंग सॉफ़्टवेयर का परिचय भी कराया जाएगा.

पोस्ट-प्रोडक्शन चरण में बैकग्राउंड म्यूज़िक, साउंड मिक्सिंग, कलर करेक्शन तथा अंतिम फिल्म तैयार करने की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला के अंतिम चरण में प्रतिभागी समूह बनाकर एक लघु फिल्म का निर्माण करेंगे। वे स्वयं उसकी योजना बनाएंगे, शूटिंग करेंगे, संपादन करेंगे तथा अंत में अपनी तैयार फिल्म का प्रदर्शन भी करेंगे. स्क्रीनिंग के पश्चात FTII के संकाय सदस्यों द्वारा फिल्मों की विस्तृत समीक्षा, फीडबैक और सुधार संबंधी सुझाव दिए जाएंगे.

इस कार्यशाला की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह केवल व्याख्यान आधारित कार्यक्रम नहीं है, बल्कि वास्तविक फिल्म निर्माण प्रक्रिया का अनुभव प्रदान करती है। प्रतिभागी प्रशिक्षण के दौरान स्वयं फिल्म बनाकर सीखेंगे. यही इसकी अवधारणा 'Script to Screen' को सार्थक बनाती है-अर्थात् कहानी की पहली पंक्ति से लेकर उसके पर्दे पर प्रदर्शन तक की सम्पूर्ण यात्रा.

यह कार्यशाला विशेष रूप से उन युवाओं के लिए उपयोगी होगी जो निर्देशन, पटकथा लेखन, सिनेमैटोग्राफी, अभिनय, कंटेंट क्रिएशन, यूट्यूब वीडियो निर्माण अथवा स्वतंत्र फिल्म निर्माण के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं. इस कार्यशाला के कोर्स डायरेक्टर प्रख्यात फिल्म शिक्षाविद् गिरिश जोटवाणी होंगे, जो अपने व्यापक अनुभव के आधार पर प्रतिभागियों को फिल्म निर्माण की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण देंगे.

उल्लेखनीय है कि पटना में पहली बार FTII, पुणे की आधिकारिक कार्यशाला आयोजित की जा रही है. आयोजकों का मानना है कि यदि इस पहल को अपेक्षित सफलता मिलती है, तो भविष्य में भी FTII के सहयोग से ऐसी अनेक उन्नत फिल्म प्रशिक्षण कार्यशालाएं पटना में आयोजित की जाएँगी, जिससे बिहार के युवाओं को राष्ट्रीय स्तर का फिल्म शिक्षण अपने ही शहर में उपलब्ध हो सके.

कार्यशाला की सबसे खास बात यह है कि प्रतिभागी खुद एक शॉर्ट फिल्म बनाएंगे और उसकी स्क्रीनिंग के बाद एफटीआईआई के विशेषज्ञों से फीडबैक भी मिलेगा. इस कार्यशाला के कोर्स डायरेक्टर फिल्म शिक्षाविद् गिरिश जोटवाणी होंगे. कार्यशाला का शुल्क 12,600 रुपये रखा गया है. इच्छुक प्रतिभागी 7209621567 पर संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं.

अधिक जानकारी एवं पंजीकरण हेतु-

मोबाइल: 7209621567

ईमेल: info@houseofvariety.org

रजिस्ट्रेशन लिंक - https://onlinesbi.sbi.bank.in/sbicollect/icollecthome.htm?corpID=807844&categoryName=A121%20Workshop%20on%20Script%20to%20Screen%20in%20Patna