उत्तर प्रदेश: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर बीती रात बिहार के माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के पहुंचने पर उत्तर प्रदेश जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान गाजे-बाजे के साथ स्टेशन परिसर में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
स्वागत कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश जदयू के कई ऊर्जावान कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और गर्मजोशी के साथ मंत्री का अभिनंदन किया। इस दौरान उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।
मंत्री के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। स्टेशन पर हुए इस स्वागत कार्यक्रम ने संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं के उत्साह को प्रदर्शित किया।
पटना से राजीव रंजन की रिपोर्ट

