पलामू: बड़ी खबर पलामू से है जहां नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के डगरा पुलिस पिकेट में तैनात सैप के सूबेदार ने शनिवार सुबह अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है. घटना से इलाके में सनसनी है.

जानकारी के अनुसारसैप सूबेदार बुचुन पाल डगरा पुलिस पिकेट में ड्यूटी पर तैनात थे. इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनकर पिकेट में मौजूद अन्य जवान मौके पर पहुंचे. वहां बुचुन पाल गंभीर अवस्था में पड़े मिले. जांच करने पर उनकी मौत हो चुकी थी.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल बुचुन पाल ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पिकेट में तैनात अन्य जवानों से भी पूछताछ की जा रही है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी. वहीं, मृतक जवान के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है.

पलामू से नितेश तिवारी की रिपोर्ट-