रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शनिवार को लोअर करमटोली, रोड नंबर-2, रांची स्थित झारखंड की पूर्व मंत्री दिवंगत विमला प्रधान जी के आवास पहुंचे. मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री स्व० विमला प्रधान के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी.

सीएम हेमन्त सोरेन ने पूर्व मंत्री दिवंगत विमला प्रधान को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मरांग बुरु से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों, समर्थकों एवं प्रशंसकों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल दें. मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की तथा उनका ढांढस बंधाया.

सीएम हेमन्त सोरेन ने पूर्व मंत्री दिवंगत विमला प्रधान को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड की पूर्व मंत्री विमला प्रधान जी के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ा देने वाला है. सार्वजनिक जीवन में स्व० विमला प्रधान जी का योगदान एवं जनता के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा. उन्होंने सिमडेगा सहित पूरे राज्य के विकास के लिए लंबे समय तक अपनी सक्रिय भूमिका निभाई. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका इस तरह चले जाना झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता. पूर्व मंत्री स्व० विमला प्रधान जी समाज के हर वर्ग-समुदाय के कल्याण के लिए तत्पर रहने वाली एक सजग और कर्मठ राजनेता थीं.

सीएम हेमन्त सोरेन ने पूर्व मंत्री दिवंगत विमला प्रधान को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री विमला प्रधान पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं और रांची स्थित एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने विगत शुक्रवार रात अंतिम सांस ली.

सीएम हेमन्त सोरेन ने पूर्व मंत्री दिवंगत विमला प्रधान को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

रांची से संदीप यादव की रिपोर्ट--