पलामू : बड़ी खबर पलामू से जहां शहर के नई मोहल्ला स्थित एक घर के ऊपरी तल्ले में अचानक आग लग गई. आग लगने से घर में कार्टन और फॉर्च्यून का रखा हुआ सारा सामान जलकर खाक हो गया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आग बुझाई.


बताया जा रहा है कि शहर के नई मोहल्ला स्थित नरेश साव नामक व्यक्ति के घर में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई. आग घर के ऊपरी तल्ले में लगी. आग लगने से घर में कार्टन और फॉर्च्यून का रखा सारा सामान जल गया. घटना में लगभग 1 लाख से अधिक का सामान नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है. घटना आज करीब 12:30 से एक बजे की बताई जा रही है. वहीं घटना की सूचना मिलने पर टिओपी-2 प्रभारी सुधीर कुमार सिंह और फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटना स्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. ऊपरी तले पर आग लगने के कारण आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. हालांकि एक से डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया.


घटना के बारे में घर की सदस्य शारदा देवी ने बताया कि अचानक धुआं उठता हुआ दिखाई दिया. इसके बाद ऊपरी तले पर गए तो देखा कि आग लगी हुई है. आग की लपटें इतनी तेज थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल था. मिली जानकारी के अनुसार नरेश साव का बाजार में स्थित जनरल स्टोर एवं किराना का दुकान है.