जामताड़ा के सुभाष चौक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका गया। पुतला दहन का आयोजन भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता के द्वारा किया गया है । वहीँ राज्य सरकार और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इसमें बीजेपी जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह, पार्टी नेता वीरेंद्र मंडल, रंजीत यादव , मनीष दुबे सहित कार्यकर्ता और नेताओं ने भाग लिया।

पेट्रोल और डीजल पर केंद्र सरकार ने दी राहत, वहीं राज्य सरकार कटौती के मूड में नहीं

आम लोगों के पहुंच से दूर हो रहे पेट्रोल और डीजल पर केंद्र सरकार ने राहत दी है। वहीं राज्य सरकार कटौती करने से बच‌ रहीं हैं। जिस का विरोध बीजेपी युवा मोर्चा कर रहा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका गया। जहां कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी किया गया है।

बीजेपी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनूप पांडे ने पूर्व की कांग्रेस सरकार को तेल कंपनियों को दी गई बोनस के भूगतान के हवाला दे कर कांग्रेस को ललकारा है। अब बीजेपी युवा मोर्चा झारखंड सरकार से भी पेट्रोल और डीजल पर छुट की मांग कर रहे हैं।