मधेपुरा: बड़ी खबर मधेपुरा से जहां कुमारखंड थाना क्षेत्र के एसएच 91 पर रहटा गांव के पास बाइक और बुलेट में सीधी टक्कर होने से 2 लोगों की मौत हो गई. वहीं 3 लोग गंभीर रुप से घायल हो गये. घटना के बाद लोगों ने सभी घायलों को मधेपुरा सदर अस्पताल भेजा. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है.
मधेपुरा में दर्दनाक सड़क हादसा
