KHAGRIA :खगड़िया जिले के दो नगर परिषद और एक नगर पंचायत का चुनावी परिणाम सामने आ गया है। प्रत्याशियों के जीत के बाद समर्थकों में जश्न का माहौल है।समर्थक दीवाली और होली एक साथ मना रहे हैं।

खगड़िया नगर परिषद के मुख्य पार्षद के पद पर अर्चना कुमारी ने जीत हासिल की है। उन्होंनेअपने निकटतम प्रतिद्वंदी आरती पटवा को 775 मतों से हराया।जबकि उप मुख्य पार्षद के पद पर शबनम परवीन जीत हासिल की है।

अर्चना मुख्य पार्षद से तो शबनम बनीं उप मुख्य पार्षद, समर्थक मना रहे जश्न

उधर गोगरी नगर परिषद के मुख्य पार्षद के पद पर रंजीत निषाद जीत हासिल की है । वहीं उप मुख्य पार्षद के पद से राजेश पण्डित ने बाजी मारी।वहीं परबत्ता नगर पंचायत के मुख्य पार्षद के पद पर अर्चना देवी और उपमुख्य पार्षद के पद पर कविता देवी जीत दर्ज की है।

खगड़िया से स्वतंत्र सिंह की रिपोर्ट ...