

गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026
Live
News Desk : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बेलगाम रफ्तार का कहर एकबार फिर देखने को मिला है। तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक एक कार पर पलट गई है, जिसमें 2 बच्चों समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। भीषण हादसे में 7 की मौतये दर्दनाक हादसा मध्यप्रदेश के सीधी-टिकरी मार्ग पर हुआ है। जानकारी के मुताबिक इस भीषण हादसे में कुल 7 लोगों की दर्दनाक मौत हुई है, वहीं 2 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेकाबू रफ्तार का कहरहादसे की शिकार हुई कार में सवार लोगों के बारे में बताया जा रहा है कि ये सभी लोग कुंदौरा गांव से सीधी के सिरसी जा रहे थे लेकिन तभी ये हादसा हो गया। इस हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर तीन थानों की पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल सभी की हालत काफी गंभीर बनी हुई है।
Vande Bharat Express : वंदे एक्सप्रेस से पटना से रांची का सफर काफी सुहाना होने वाला है। रेल मुसाफिरों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। इसके लिए रेलवे की तरफ से लगातार तैयारियां की जा रही है। 8 बोगियों वाले वंदे भारत एक्सप्रेस का रैक भी पटना पहुंच चुका है और ट्रायल रन को लेकर रेलवे प्रशासन एक्टिव है।रोमांच का होगा अलग अहसासरेलवे अधिकारियों के मुताबिक वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन कोडरमा-हजारीबाग-रांची रूट पर होगा। इस दौरान पहाड़ और झीलों का भी दीदार होगा। साथ ही पहाड़ों के बीच से ट्रेन गुजरेगी। इस दौरान कई मनोरम दृश्य भी देखने को मिलेंगे। साथ ही ट्रेन जब गुफा से होकर गुजरेगी तो रेल मुसाफिरों को नये रोमांच का अहसास होगा। फिलहाल इस रूट का निरीक्षण हो चुका है और ट्रैक को क्लीन चिट भी मिल चुकी है, फिर भी ट्रायल रन कराया जाएगा। चरम पर रेल मुसाफिरों का उत्साहफिलहाल वंदे भारत एक्सप्रेस के आगमन के बाद से ही लोगों का उत्साह चरम पर है। हालांकि सुरक्षा इंतजाम पर काफी फोकस किया जा रहा है। इस हफ्ते दो रेल मंडलों के शीर्ष अधिकारी जगह-जगह पर ट्रैक की सुरक्षा की जांच करेंगे ताकि वंदे भारत एक्सप्रेस सरपट दौड़ सके। गौरतलब है कि वंदे भारत एक्सप्रेस के रैक को राजेन्द्र नगर टर्मिनल के यार्ड में भेज दिया गया है। शुक्रवार को इसको पिट संख्या 5 पर भेजा जाएगा। इसी पिट पर हमसफर एक्सप्रेस का भी मेटेनेंस होता है।
Bihar News : रोहतास में हैरान कर देने वाली घटना हुई है, जहां पुल के पिलर के बीच में 11 साल का बच्चा फंस गया है। फिलहाल बच्चे के रेस्क्यू की कोशिश लगातार 20 घंटे से जारी है लेकिन अब भी कामयाबी नहीं मिली है। पुल के पिलर के बीच फंसा बच्चाबड़ी बात ये है कि पहले तो बच्चे के रोने की आवाज पुल के पिलर की गहराई से आ रही थी लेकिन अब आवाज़ भी आनी बंद हो गई है। फिलहाल इस घटना के प्रकाश में आने के बाद मौके पर गांववालों की भारी भीड़ जमा हो गई है। बच्चे को निकालने के लिए गांववालों की हरतरफ से हरसंभव कोशिश की जा रही है। इस जगह की है ये घटनाये पूरा मामला रोहतास के नासरीगंज अतिमि पंचायत के अतिमि गांव की है, जहां दाउदनगर सोन पुल के पिलर नंबर 1 और स्लैब के बीचों-बीच 11 साल का बच्चा रंजन कुमार फंसा हुआ है। वह खिरियांव पंचायत के खिरियांव गांव का रहने वाला है। बच्चे के पिता का नाम शत्रघ्न प्रसाद है। घरवालों को ऐसे लगी खबरइस पूरे मामले पर पिता शत्रुघ्न प्रसाद ने कहा कि बुधवार से ही बेटा रंजन गायब था। वह मानसिक रूप से बीमार है। उसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन बाद में एक महिला ने पुल के पिलर के बीच बच्चे के रोने की आवाज सुनी और फिर गांव वालों को इसकी खबर दी, जिसके बाद ये पूरा मामला परिवार वालों को समझ में आया। रेस्क्यू ऑपरेशन जारीबच्चे के पिता का कहना है कि पहले तो गांव वालों की सहायता से रंजन को निकालने की कोशिश की गई लेकिन वे असफल रहे। इसके बाद घटना की जानकारी प्रशासन को दी गई, जिसके बाद रेस्क्यू के लिए NDRF की टीम को बुलाया गया। फिलहाल ये घटना पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई है। मौके पर बड़ी संख्या में जिले के अधिकारी मौजूद हैं और बच्चे को पिलर के बीच से निकालने की हरसंभव कोशिश की जा रही है।
Bihar Politics : बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी सीमांचल के दो दिवसीय दौरे पर रवाना हो गये, जहां वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीमांचल दौरे पर रवानगी से पहले सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुली चुनौती दे डाली। 'जनता को बताएं पीएम उम्मीदवार का चेहरा'सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को चुनौती देते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में 14 विरोधी दलों के गठबंधन में कौन प्रधानमंत्री उम्मीदवार को चेहरा होगा, ये घोषणा कर इलेक्शन में जाएं। इसके साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार तो चिप्पी की तरह हैं, जो पंचर बनकर काम चलाते हैं। 'हर कोई जानता है नीतीश का चरित्र और इतिहास'नीतीश कुमार पर बरसते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री के चरित्र और इतिहास को हर कोई जानता है। बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने पटना में 12 जून को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक स्थगित होने पर भी चुटकी ली और कहा कि एक मीटिंग होने से पहले तीन बार तारीख बदली जाती है लिहाजा भविष्य में क्या होगा, ये सभी जानते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ में कसीदे गढ़ते हुए कहा कि देश की जनता को सिर्फ और सिर्फ पीएम मोदी ही चाहिए। सम्राट चौधरी ने लालू के लिए कही ये बातसम्राट चौधरी ने लालू प्रसाद और नीतीश कुमार पर तीखा तंज कसा और कहा कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के आने से कुछ नहीं होगा, वे पहले भी कई मर्तबा चुनाव हार चुके हैं। हालांकि बीजेपी ये मानती है कि लालू प्रसाद के पास वोटबैंक है लेकिन नीतीश के पास कुछ भी नहीं है। गौरतलब है कि सम्राट चौधरी के सीमांचल दौरे से बिहार में विरोधियों के पसीने छूटने लगे हैं। आरजेडी और जेडीयू की तरफ से लगातार निशाना साधा जा रहा है।
Bihar Politics : बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी के सीमांचल दौरे को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के दौरे से एकतरफ जहां बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह है, वहीं दूसरी तरफ विरोधी दलों के पसीने छूट रहे हैं। सत्तापक्ष ने सम्राट चौधरी के सीमांचल दौरे पर निशाना साधा है। सम्राट चौधरी के दौरे पर भड़का सत्तापक्षसम्राट चौधरी के दौरे पर लालू प्रसाद की पार्टी आरजेडी के वरिष्ठ नेता विजय प्रकाश ने तंज कसा है और कहा है कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के दौरे से भाजपा को कोई फायदा नहीं होगा। सीमांचल में टहलने से बीजेपी को जनता का कभी साथ नहीं मिलेगा क्योंकि पहले से ही सीमांचल के साथ-साथ बिहार की पूरी जनता लालू प्रसाद और नीतीश कुमार के साथ है। 'घूम-टहलकर बीजेपी को बनाएं मूर्ख'इसके साथ ही आरजेडी नेता विजय प्रकाश ने कहा कि आज सम्राट चौधरी भले ही बीजेपी में हैं लेकिन सियासी करियर की शुरुआत से ही वे आरजेडी के साथ रहे हैं। सम्राट चौधरी हमारे भाई हैं और घूम-टहलकर बीजेपी को मूर्ख बनाएं। विजय प्रकाश ने कहा कि लालू प्रसाद ने उन्हें कम उम्र में ही बिहार का मंत्री बनाए लिहाजा अगर फिर से वे आरजेडी में आते हैं तो पार्टी को कोई दिक्कत नहीं होगी। जेडीयू ने भी साधा निशानावहीं, सम्राट चौधरी के सीमांचल दौरे पर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि भले ही वे सीमांचल का दौरा कर लें लेकिन उन्हें सीमांचल के लोगों के सवालों का जवाब देना होगा। आखिर क्यों भारत-बांग्लादेश की सीमा पर अबतक सड़क नहीं बन सकी है। पूर्णिया एयरपोर्ट बन जाने की झूठी बात अमित शाह द्वारा कही गई थी, उसका क्या होगा।
WTC Final 2023 : लंदन के द ओवल में खेले जा रहे WTC फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। टेस्ट मैच का पहला दिन कंगारुओं के नाम रहा। ऑस्ट्रेलिया के होनहार बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने ताबड़तोड़ शतक ठोकर अपनी टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला। वहीं, पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ 95 रन बनाकर खेल रहे हैं। रोहित शर्मा पर भड़के सुनील गावस्करWTC फाइनल मुकाबले के पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 327 रन बनाए हैं। पहले दिन के खेल समाप्ति के बाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर कप्तान रोहित शर्मा पर खूब भड़के और प्लेइंग 11 को लेकर ही सवाल खड़ा कर दिया। इस खिलाड़ी की जगह खेलते आर. अश्विनसुनील गावस्कर ने खिताबी जंग में नंबर-1 टेस्ट स्पिनर आर. अश्विन को प्लेइंग 11 से बाहर करने पर सवाल खड़े किए और कहा कि रोहित शर्मा का ये फैसला समझ से परे है। गावस्कर ने कहा कि आप उनके जैसे प्लेयर को कैसे प्लेइंग 11 से बाहर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि उमेश यादव की जगह आर. अश्विन को टीम में शामिल करना चाहिए था। 'टीम इंडिया ने कर दी बड़ी गलती'सुनील गावस्कर यहीं नहीं रूके और कहा कि टीम इंडिया ने अश्विन को नहीं खिलाकर बड़ी गलती की है। वे नंबर 1 गेंदबाज हैं। आप उनके जैसे प्लेयर के लिए पिच नहीं देख सकते हैं। आप वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेल रहे हैं। टीम इंडिया का ये फैसला मेरी समझ से बाहर है। खब्बू बल्लेबाजों के खिलाफ रिकॉर्ड शानदारगौरतलब है कि आर. अश्विन का रिकॉर्ड बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ काफी शानदार रहा है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में खब्बू बल्लेबाजों को 229 बार पवेलियन की राह दिखायी है।
News Desk : देश के पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस सुप्रीमो एचडी देवेगौड़ा के एक बयान ने देश की सियासत में खलबली मचा दी है। दरअसल, एचडी देवेगौ़ड़ा ने बीजेपी के खिलाफ आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयार हो रहे विपक्षी दलों के गुट में शामिल होने से सिरे से इनकार कर दिया है। एचडी देवेगौ़ड़ा ने दिखाया आईनापूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने विपक्षी दलों को आईना दिखाते हुए कहा कि मुझे देश की एक ऐसी पार्टी दिखाइए, जो प्रत्यक्ष या फिर अप्रत्यक्ष तौर पर बीजेपी से जुड़ी न हो। पूरे देश में एक पार्टी दिखा दीजिए, इसके बाद मैं जवाब दूंगा। दरअसल, पार्टी ऑफिस में एचडी देवेगौड़ा से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा विपक्षी दलों को गोलबंद किए जाने के प्रयासों पर सवाल किया गया था। 'कांग्रेस के नेता भी शामिल'मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए जेडीएस चीफ ने कहा कि मुझे दिखाओ कि देश में कोई ऐसा दल है, जो बीजेपी से कभी हाथ न मिलाया हो...या मिला रहा हो। इसके बाद ही मैं विपक्षी दलों की एकता की बात करुंगा। सभी पार्टियां इसमें शामिल रहीं है। इनमें कांग्रेस के भी कुछ नेता शामिल रहे हैं। पत्रकारों से बात करते हुए एचडी देवेगौड़ा ने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता कह सकते हैं लेकिन क्या वे करुणानिधि के पास नहीं गये थे, जिन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से 6 साल तक बीजेपी का समर्थन किया था इसलिए मैं इस देश में चल रहे सियासी माहौल पर चर्चा करना नहीं चाहता। इसकी कोई जरूरत नहीं है। महाराष्ट्र में क्या हुआ। मैं कई उदाहरण दे सकता हूं। 'जल्द तय होगी आगे की रणनीति'उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि उनकी पार्टी जेडीएस को आगामी लोकसभा चुनाव की जरा भी चिंता नहीं है। अभी जिला पंचायत, तालुक पंचायत और बीबीएमपी के चुनाव आ रहे हैं। इनमें मिले जन समर्थन के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
News Desk : सांसदों और विधायकों के फर्जी लेटरहेड पर रेलवे टिकट कंफर्म कराने वाला शख्स गिरफ्तार हो गया है। मुजफ्फरपुर आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मास्टरमाइंड सत्यजीत प्रकाश को धर-दबोचा है। फिलहाल उससे सख्ती से पूछताछ की जा रही है।मास्टरमाइंड सत्यजीत प्रकाश गिरफ्तारये मामला प्रकाश में आने के बाद आरपीएफ पोस्ट मुजफ्फरपुर के प्रभारी इंस्पेक्टर के नेतृत्व में रेड मारी गई और फिर सदर थाना क्षेत्र के श्रमजीवी नगर मोहल्ले से सत्यजीत प्रकाश की गिरफ्तारी हो सकी। बताया जा रहा है कि वो काफी दिनों से अपने घर से ही रेलवे टिकट कंफर्म कराने का खेल संचालित करता था। लोकसभा चैनल में करता था कामहालांकि, सत्यजीत प्रकाश से पूछताछ के दौरान ये बातें सामने आयी है कि वह लंबे वक्त तक लोकसभा चैनल में काम किया था, जिसकी वजह से उसकी सांसदों से अच्छी जान-पहचान हो गई थी। इसी का फायदा उठाकर सत्यजीत प्रकाश ने टिकट कंफर्म कराने का 'खेल' खेलने लगा और उसकी अच्छी खासी इनकम होने लगी लिहाजा उसने लोकसभा चैनल की नौकरी छोड़ दी और फिर टिकट कंफर्म कराने लगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह सांसदों से खाली लेटरपैड पर साइन कराता था और फिर उसे कलर स्कैनर से उसकी कॉपी निकालता था, वह कभी भी रेलवे हेडऑफिस में हॉर्ड कॉपी नहीं भेजता था बल्कि वह फैक्स के जरिए ही टिकट कंफर्म कराता था। आरपीएफ ने की बड़ी कार्रवाईगौरतलब है कि मास्टरमाइंड सत्यजीत प्रकाश के गंदे धंधे आंध्रप्रदेश की विशाखापत्तनम आरपीएफ ने उजागर किया है। उसके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया था। इसके बाद ही आरपीएफ की टीम ने रेड मारी।
Monsoon Forecast : हफ्तेभर की देरी के बाद अब मॉनसून केरल में दस्तक देने जा रहा है लिहाजा मॉनसून के इंतजार में बैठे लोगों के लिए खुशखबरी है। मौसम विभाग की माने तो अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल स्थितियां बनी हुई हैं। हालांकि इस बार मॉनसून का आगमन भी विलंब से हो रहा है। बिहार में मॉनसून की कब होगी एंट्री?मौसम विभाग की माने तो गुरुवार को मॉनसून की केरल में एंट्री हो सकती है। हालांकि बिहार की बातें करें तो वेदर डिपार्टमेंट का कहना है कि बिहार में मॉनसून की एंट्री 10 दिन लेट हो सकती है। बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में अगले 4-5 दिनों तक भीषण गर्मी का प्रकोप रहेगा लेकिन इसके बाद बारिश होने की संभावना है, जिसके बाद प्रदेशवासियों को गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग का अलर्टमौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत में कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना व्यक्त की है। गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों के दौरान मॉनसून की चाल बिगड़ गई है, जिसे जलवायु परिवर्तन के तौर पर देखा जा रहा है। साल 2019 में केरल में मॉनसून ने 8 जून को दस्तक दी थी। कुछ वैसे ही हालात इस बार भी देखने को मिल सकता है।
Bihar Politics : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने एकबार फिर सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की है। दोनों बड़े नेताओं के मुलाकात के काफी अधिक सियासी मायने निकाले जाने लगे हैं, जिसके लेकर बिहार की सियासत भी गरम हो गई है।CM नीतीश से मिले मांझीमुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हुई मुलाकात के दौरान हम संरक्षक जीतन राम मांझी के पुत्र और मंत्री संतोष सुमन सहित पार्टी के अन्य विधायक भी मौजूद थे। नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद बाहर निकले जीतन राम मांझी ने कहा कि ऑल इज वेल...सब ठीक ठाक है। हमलोग सब नीतीश जी के साथ है। सकारात्क बात हुई है।सीट बंटवारे पर दिया बड़ा बयान5 सीट मांगने के सवाल पर जीतन राम मांझी ने कहा कि 4 और 5 सीट की मांग हम नहीं करते हैं। हम सभी लोग एकबार बैठेंगे और तय करेंगे कि किसको कितनी सीट मिलनी चाहिए। किसी को 1 या 4 सीटें भी हो सकती हैं। राज्यसभा या काउंसिल टिकट भी हो सकती है। जीतन राम मांझी ने कहा कि वे पार्टी के विधायकों को मुख्यमंत्री से मिलवाने के लिए गये थे। सभी विधायकों की अपने क्षेत्र की कुछ समस्याएं हैं। हमने भी ताड़ी पर रहम करने की बात कही है।
News Desk : शादी के 10 दिन बाद नई नवेली दुल्हन ने बच्चे को जन्म दिया है। ये मामला सामने आने के बाद ससुराल के साथ-साथ आसपास के इलाकों में भी हड़कंप मच गया है। इसे लेकर चारों तरफ चर्चा होने लगी है। शादी के 10 दिन बाद बच्चे का जन्मदरअसल, ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र का है, जहां एक नई नवेली दुल्हन ने एक नवजात को जन्म दिया है। बच्चे के जन्म के बाद ससुराल में हड़कंप मच गया है। वहीं, दुल्हन के पति ने अपनाने से इनकार कर दिया है। हालांकि इस मामले में पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है और गांव के ही दो युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। तफ्तीश में जुटी पुलिसफिलहाल स्थानीय पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है। आपको बता दें कि युवती की शादी 15 मई 2023 को भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। विदा होने के 10 दिन बाद 25 मई को उसके पेट में दर्द होने लगा, जिसके बाद उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दुल्हन ने एक बच्ची को जन्म दिया। हालांकि थोड़ी देर बाद बच्ची की मौत हो गई। पति ने अपनाने से किया इनकारये मामला प्रकाश में आने के बाद पीड़िता के पति और ससुराल वालों ने युवती को अपनाने से ही इनकार कर दिया। पुलिस ने इस मामले में गांव के दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।
WTC Final 2023 : लंदन के द ओवल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले फाइनल मैच की शुरुआत हो गई है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया है और कंगारुओं को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है। टीम इंडिया के 11 प्लेइंग 11 में बड़ा बदलावद ओवल में खेले जा रहे फाइनल मैच के लिए टीम इंडिया ने प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव किया है। भारतीय क्रिकेट टीम इस मैच में 4 तेज गेंदबाज और 1 स्पिनर के साथ मैदान में उतर रही है। कप्तान रोहित शर्मा ने आर. अश्विन की जगह रविंद्र जडेजा को मौका दिया है। वहीं, केएस भरत विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर प्लेइंग 11 में हैं। इन तेज गेंदबाजों के साथ उतरी टीम इंडियाटीम इंडिया के 4 तेज गेंदबाजों की बात करें तो मो. शमी, मो. सिराज और शार्दुल ठाकुर के साथ नागपुर एक्सप्रेस उमेश यादव को भी मौका दिया गया है। वहीं, मिडिल ऑर्डर में अजिंक्य रहाणे नजर आएंगे।' द ओवल' पर ये है दोनों टीमों का रिकॉर्डगौरतलब है कि लंदन के द ओवल में भारतीय क्रिकेट टीम ने अबतक 14 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें 2 टेस्ट मैच में जीत मिली है और 5 टेस्ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, 7 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं।वहीं, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने इस मैदान पर अबतक 38 टेस्ट मैच खेले हैं और 7 टेस्ट मैच में जीत मिली है। 17 टेस्ट मैचों में कंगारुओं को हार का सामना करना पड़ा है। 14 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं।
News Desk : बिहार में अगुवानी-सुल्तानगंज पुल के भरभराकर गिरने के बाद सियासत तेज हो गई है। गंगा नदी पर बन रहे पुल के गिरने के बाद अब लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा प्रहार किया है और कई सवाल खड़े किए हैं। चिराग पासवान ने खड़े किए सवालअगुवानी-सुल्तानगंज पुल गिरने पर चिराग पासवान ने कहा कि ये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। वे खुद भी इंजीनियर हैं लेकिन फिर भी पुल दो मर्तबा कैसे गिर गया, ये बड़ा सवाल है। इस मामले पर अबतक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? जमुई सांसद चिराग पासवान यहीं नहीं रूके और भ्रष्टाचार का मामला भी उठाया। 'कंपनी को क्यों नहीं किया ब्लैकलिस्ट'चिराग पासवान ने कहा कि अगुवानी पुल के गिरने से ये साबित होता है कि सीएम नीतीश की नाक के नीचे ही भ्रष्टाचार हो रहा है। उन्हें अपने प्रदेश की परेशानी नहीं दिखती बल्कि वे प्रधानमंत्री का ख्वाब लेकर पूरे देश में घूम रहे हैं। चिराग पासवान ने ये भी कहा कि अगुवानी-सुल्तानगंज पुल जब पहली बार गिरा था तो कंपनी को ब्लैकलिस्ट क्यों नहीं किया गया था। अगर पहली बार में ही उचित कार्रवाई हो जाती तो आज ये नौबत नहीं आती।
Heat Wave Alert : बिहार के लिए मौसम विभाग ने एकबार फिर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने सूबे के 9 जिलों में हीट वेब को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के अधिकांश जिलों में पारा 40 के पार हो जाएगा और लोगों को भीषण गर्मी का अहसास होगा। इन 9 जिलों में हीट वेब का अलर्टमौसम विभाग ने बिहार के पश्चिम चंपारण, सुपौल, अररिया, खगड़िया, भागलपुर, शेखपुरा, बेगूसराय, पूर्णिया और बांका जिले को हीट वेब को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक अगले 5 दिनों तक बिहार का मौसम शुष्क रहेगा। 11 जून को उत्तर-पूर्व इलाके में हल्की बारिश की संभावना है। बिहार का ये शहर रहा सबसे गर्मगौरतलब है कि मंगलवार को बिहार के कई हिस्सों में बारिश हुई, जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। हालांकि बिहार के 17 ऐसे भी जिले हैं, जहां मंगलवार को हीट वेब की स्थिति बनी रही। आपको बता दें कि बीते 24 घंटे के दौरान खगड़िया सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
NEWS DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। लाल आतंक पर एकबार फिर नकेल कसी गई है। NIA की टीम टॉप माओवादियों के ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक औरंगाबाद में नक्सली हमले से जुड़ा ये पूरा मामला है। NIA का छापाNIA की टीम इस वक्त टॉप माओवादियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि छतरपुर थाना क्षेत्र के बंधुडीह और बगैया में अभिजीत यादव और प्रसाद यादव के ठिकानों पर NIA ने रेड मारी है।
Balasore train Hadsa : ओडिशा के बालासोर ट्रेन हादसे में बिहार के मरने वाले मुसाफिरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बिहार आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक बालासोर हादसे में अबतक बिहार के 43 लोग काल के गाल में समा चुके हैं, वहीं, अब भी 18 लोग लापता हैं। साथ ही 47 यात्री जख्मी हैं। सीबीआई ने दर्ज की FIRओडिशा के बालासोर में हुए भीषण ट्रेन हादसे की जांच अब सीबीआई ने शुरू कर दी है। सीबीआई ने इस मामले में FIR दर्ज करने के साथ ही कथित आपराधिक लापरवाही की जांच भी शुरू कर दी है। ज्वाइंट डायरेक्टर की अगुवाई में 6 सदस्यीय अधिकारियों की टीम फॉरेंसिक एक्सपर्ट और रेलवे अधिकारियों के साथ बहनागा बाजार स्टेशन पहुंची और एफआईआर दर्ज करने के साथ ही जांच शुरू कर दी। बढ़ गई मृतकों की संख्यागौरतलब है कि ओडिशा ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर अब 288 हो गई है। इस संबंध में ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप कुमार जेना ने जानकारी दी है। पूर्वोत्तर मध्य रेलवे के मैनेजर के मुताबिक 200 लोगों का ओडिशा के अस्पतालों में इलाज जारी है। शवों के DNA सैंपल भी लिए गये हैं।
Bageshwar Baba : बागेश्वर धाम सरकार यानी बागेश्वर बाबा एकबार फिर सुर्खियों में हैं। कथावाचक पं. धीरेन्द्र शास्त्री इस बार अपने बयानों की वजह से नहीं बल्कि शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, MBBS की एक छात्रा बागेश्वर बाबा के प्रेम में दीवानी हो गई है और इस लड़की ने बाबा से शादी करने का प्रण भी ले लिया है। बाबा के प्रेम में दीवानी MBBS छात्राबागेश्वर बाबा के इश्क में पागल हुई MBBS की छात्रा का नाम शिवरंजनी है और वो मध्यप्रदेश के सिवनी की रहने वाली है। वो खुद को जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरुपानंद सरस्वती के परिवार का सदस्य बताती है। वे एक यूट्यूबर होने के साथ-साथ भजन गायिका भी हैं और 4 साल की उम्र से ही भजन गा रही हैं। शिवरंजनी की आवाज सुनकर भक्त भी भावविभोर हो जाते हैं। इश्क वाला लव....फिलहाल 20 साल की MBBS छात्रा शिवरंजनी ने बाबा बागेश्वर से शादी करने का प्रण ले लिया है। वो गंगोत्री से मध्यप्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम तक पैदल कलश यात्रा निकाल रही हैं। वे 16 जून को बागेश्वर धाम पहुंचेंगी और फिर बाबा के सामने शादी का प्रस्ताव रखेंगी। बाबा करेंगे खुलासा!शिवरंजनी का कहना है कि बाबा बागेश्वर सभी के मन के बातें जान लेते हैं लिहाजा उन्हें पूरा यकीन है कि जब वे धाम पर पहुंचेंगी तो बाबा उनकी पदयात्रा के बारे में जरूर ही खुलासा करेंगे। डॉक्टरी की पढ़ाई से धर्म के प्रचार के तरफ आने के सवाल पर शिवरंजनी ने कहा कि हमारी फैमिली में शुरू से ही आध्यात्मिक माहौल रहा है। मेरा परिवार जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरुपानंद जी महाराज के परिवार से संबंधित है। मेरे पिता पूज्य गुरुदेव के भतीजे हैं।
Odisha Train Accident : ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण ट्रेन हादसे के बाद रेल सुरक्षा को लेकर चारों तरफ गंभीर बहस छिड़ी हुई है। इस बीच बिहार-यूपी की मशहूर लोक गायिका नेहा सिंह राठौड़ ने अपने गीतों के जरिए एकबार फिर मोदी सरकार पर तीखा तंज कसा है। नेहा सिंह राठौड़ ने कसा तंजअक्सर मोदी सरकार पर हमलावर होने वाली नेहा सिंह राठौड़ ने इसके पहले नये संसद भवन, सेंगोल और पहलवानों के साथ हो रही नाइंसाफी के मसले पर चुटकी ली थी और गाने के जरिए वार किया था। इस मर्तबा नेहा सिंह राठौड़ ने बालासोर हादसे पर गाने के जरिए सवाल खड़े किए हैं। कवच ना रहे ट्रेन मेंदुर्घटना भईल भारी..!#Nehasinghrathore #OdishaTrainAccident #TrainAccidentInOdisha #BalasoreTrainTragedy #satire pic.twitter.com/Pb9UQuXeua— Neha Singh Rathore (@nehafolksinger) June 5, 2023नेहा के गाने को लोग कर रहे पसंदनेहा सिंह राठौड़ द्वारा गाए जाने वाले गाने के बोल है - कवच ना रहे ट्रेन में, दुर्घटना भइल भारी' । फिलहाल लोगों ने नेहा सिंह राठौड़ के इस गाने को खूब पसंद किया है। दो दिनों में ही इसे 8 हजार से अधिक लाइक मिल गये हैं । नेहा सिंह राठौड़ ने इस गाने के जरिए रेल सुरक्षा का मुद्दा उठाया है और ट्रेनों में कवच ना लगाने के मुद्दे पर तंज कसा है। हादसे में अबतक 288 की मौतगौरतलब है कि बालासोर ट्रेन हादसे में अबतक 288 लोगों की मौत हो चुकी है। बिहार के 39 लोग काल के गाल में समा चुके हैं। वहीं, अब भी 21 लोग लापता हैं। साथ ही 47 यात्री जख्मी हैं।
CBI Raid : सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। CBI ने दो अलग-अलग मामलों में मुंबई में सीमा शुल्क विभाग में तैनात भारतीय राजस्व सेवा के 2 अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। बड़ी बात ये है कि इनमें से एक अफसर बिहार मूल के हैं। CBI ने उनके पटना और समस्तीपुर स्थित आवास पर छापा मारा है और तलाशी ली है।CBI की बड़ी कार्रवाईइन अधिकारियों पर आरोप है कि JNCH, मुंबई में पोस्टिंग के दौरान अलग-अलग समय में अन्य लोगों की मदद से कस्टम के प्रावधानों का गलत इस्तेमाल कर गलत तरीके से ड्यूटी में छूट दी। अधिकारियों ने विदेश में रह रहे लोगों के पासपोर्ट को आधार बनाकर खाड़ी देशों से खाड़ी देशों में घरेलू सामान, इलेक्ट्रॉनिक सामान और कई दूसरी वस्तुओं का आयात किया। इसके बदले में रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। इन जगहों पर भी छापाइस पूरे मामले में ही सीबीआई ने केस दर्ज किया था और फिर गिरफ्तारी के बाद इन अधिकारियों के घरों की तलाशी ली है। गौरतलब है कि केन्द्रीय जांच ब्यूरो ने दूसरे लोगों के नाम पर बने पासपोर्ट के आधार पर दूसरे देशों से सामान आयात करने के बड़े गिरोह का खुलासा किया है। इस मामले में CBI ने पटना, समस्तीपुर समेत मुंबई, नवी मुंबई और मध्यप्रदेश के खरगोन में रेड मारी है। इस दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद किए गये हैं।