News Desk :सांसदों और विधायकों के फर्जी लेटरहेड पर रेलवे टिकट कंफर्म कराने वाला शख्स गिरफ्तार हो गया है। मुजफ्फरपुर आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मास्टरमाइंड सत्यजीत प्रकाश को धर-दबोचा है। फिलहाल उससे सख्ती से पूछताछ की जा रही है।

मास्टरमाइंड सत्यजीत प्रकाश गिरफ्तार

ये मामला प्रकाश में आने के बाद आरपीएफ पोस्ट मुजफ्फरपुर के प्रभारी इंस्पेक्टर के नेतृत्व में रेड मारी गई और फिर सदर थाना क्षेत्र के श्रमजीवी नगर मोहल्ले से सत्यजीत प्रकाश की गिरफ्तारी हो सकी। बताया जा रहा है कि वो काफी दिनों से अपने घर से ही रेलवे टिकट कंफर्म कराने का खेल संचालित करता था।

सांसदों के फर्जी लेटरहेड पर टिकट कंफर्म कराने वाला गिरफ्तार, लोकसभा चैनल में करता था काम, नौकरी छोड़ शुरू किया ये 'खेल'

लोकसभा चैनल में करता था काम

हालांकि, सत्यजीत प्रकाश से पूछताछ के दौरान ये बातें सामने आयी है कि वह लंबे वक्त तक लोकसभा चैनल में काम किया था, जिसकी वजह से उसकी सांसदों से अच्छी जान-पहचान हो गई थी। इसी का फायदा उठाकर सत्यजीत प्रकाश ने टिकट कंफर्म कराने का 'खेल' खेलने लगा और उसकी अच्छी खासी इनकम होने लगी लिहाजा उसने लोकसभा चैनल की नौकरी छोड़ दी और फिर टिकट कंफर्म कराने लगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक वह सांसदों से खाली लेटरपैड पर साइन कराता था और फिर उसे कलर स्कैनर से उसकी कॉपी निकालता था, वह कभी भी रेलवे हेडऑफिस में हॉर्ड कॉपी नहीं भेजता था बल्कि वह फैक्स के जरिए ही टिकट कंफर्म कराता था।

सांसदों के फर्जी लेटरहेड पर टिकट कंफर्म कराने वाला गिरफ्तार, लोकसभा चैनल में करता था काम, नौकरी छोड़ शुरू किया ये 'खेल'

आरपीएफ ने की बड़ी कार्रवाई

गौरतलब है कि मास्टरमाइंड सत्यजीत प्रकाश के गंदे धंधे आंध्रप्रदेश की विशाखापत्तनम आरपीएफ ने उजागर किया है। उसके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया था। इसके बाद ही आरपीएफ की टीम ने रेड मारी।