कटिहार/प्राणपुर:ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM)के बिहार प्रदेश वार्षिक सम्मेलन में प्राणपुर क्षेत्र के कंचन दास को बिहार प्रदेश सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह अमौर विधायक जनाब अख्तरुल ईमान साहब के नेतृत्व में आयोजित सम्मेलन में यह जिम्मेदारी मिलने के बाद प्राणपुर सहित कटिहार जिले में उनके समर्थकों और शुभचिंतकों के बीच खुशी की लहर है.
प्राणपुर क्षेत्र में कंचन दास और उनके परम मित्र आफताब आलम की जोड़ी‘कंचन-आफताब’के नाम से काफी मशहूर है. आफताब आलम प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं और वर्तमान मेंAIMIMके कटिहार जिला अध्यक्ष हैं. दोनों की आपसी मित्रता,सामाजिक सक्रियता और क्षेत्र में लोगों के बीच उनकी पहचान हमेशा चर्चा का विषय रही है.
कंचन दास को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी मिलना पार्टी नेतृत्व द्वारा उन पर जताए गए विश्वास के रूप में देखा जा रहा है. इस नई जिम्मेदारी के साथ संगठन में उनकी भूमिका और महत्वपूर्ण हो गई है. स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि वह पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रदेश स्तर पर उठाने और आम जनता की आवाज बुलंद करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे.
नई जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक लोगों ने कंचन दास को बधाई और मुबारकबाद दी. बधाई देने वालों में सहिरुद्दीन,मुखिया मोतीलाल ताती,सरपंच एहरार आलम,मोहम्मद शहंशाह,इंजीनियर नवाज शरीफ,सरवन राय,निहिद आलम,अब्दुल अहद,मनौवर आलम,ब्रह्मदेव राय,इजहार अशरफ,मिथलेश मंडल,मुकेश,मोहम्मद इजहार,प्रफुल दास सहित अन्य लोग शामिल हैं.
सभी ने उम्मीद जताई कि कंचन दास अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ करेंगे तथा पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देंगे.
कटिहार से रितेश कुमार की रिपोर्ट-
