बोकारो में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ हरला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के राजेंद्र मोड़ स्थित बीएसएल की जमीन पर बने एक घर में छापेमारी कर पुलिस ने विभिन्न ब्रांड की करीब 200 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस को देखते ही कथित शराब कारोबारी जितेंद्र कुमार मौके से फरार हो गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।हरला थाना क्षेत्र के राजेंद्र मोड़ स्थित बीएसएल की जमीन पर बने एक घर में अवैध शराब के भंडारण की गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान विभिन्न ब्रांड की करीब 200 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के दौरान कथित शराब कारोबारी जितेंद्र कुमार मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी हाल ही में अवैध शराब बिक्री के मामले में जेल से बाहर आया था और दोबारा इस कारोबार में सक्रिय हो गया था। आरोपी लंबे समय से बीएसएल की जमीन पर घर बनाकर रह रहा था।वहीं, सिटी डीएसपी ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। इस कारोबार से अर्जित संपत्ति का ब्योरा जुटाया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद संबंधित विभाग को रिपोर्ट सौंपकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही अवैध शराब के कारोबार से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।