बाघमारा के बीसीसीएल ब्लॉक 2 अंतर्गत बेनीडीह मेन रेल साइडिंग कोयला ढेर में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।युवक का शव मिलने पर लोगो व मजदूरों की भीड़ जमा हो गया।सूचना पाकर पुलिस और सीआईएसएफ मौके पर पहुची।मृतक की पहचान भीमकनाली निवासी सुनील रवानी के रूप में हुआ है।जानकारी पाकर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुँच गये।परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

बताया जा रहा है कि सुनील रवानी अहले सुबह बीसीसीएल ब्लॉक दो के नदखुरकी कोलडंप बाइक से कोयला लेने पहुँचा था।इसी दौरान हाइवा वाहन मे कोयला लोड करने वाले डोजर की चपेट में युवक आ गया।डोजर ऑपरेटर अंधेरा होने के कारण युवक को नही देख पाया।कोयला लोड हाइवा वाहन में कोयले के साथ युवक भी लोड हो गया।हाइवा वाहन रेल साइडिंग पहुँचा।कोयला अनलोडिंग के दौरान युवक का शव कोयला के साथ साइडिंग में गिरा।शव को लोगो ने देखा।जिसके बाद बाघमारा पुलिस को लोगो ने सूचना दिया। इसके बाद मौके पर पुलिस पुलिस छानबीन में जुड़ गया।