रांची में लाला लाजपत राय स्कूल के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक गाड़ी अचानक लुढ़कते हुए नाले में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गाड़ी खड़ी थी और उसमें हैंडब्रेक नहीं लगा था, जिसके बाद धीरे-धीरे गाड़ी लुढ़कती गई और नाले में जा गिरी।तस्वीर रांची के लाला लाजपत राय स्कूल के पास की हैं, जहां एक गाड़ी अचानक नाले में जा गिरी।

गाड़ी नाले में गिरने के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा किया गया था। बताया जा रहा है कि गाड़ी में हैंडब्रेक नहीं लगा था। इसके बाद गाड़ी धीरे-धीरे अपने आप लुढ़कने लगी और देखते ही देखते सड़क किनारे मौजूद नाले में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोग गाड़ी को नाले से बाहर निकालने की कोशिश में जुटे नजर आए। गनीमत रही कि घटना के वक्त गाड़ी में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

फिलहाल गाड़ी को नाले से बाहर निकालने की कवायद की जा रही है। शुरुआती तौर पर स्थानीय लोगों ने हैंडब्रेक नहीं लगाए जाने को गाड़ी के लुढ़कने की वजह बताया है।