झारखंड में पहली बार देश के सबसे बड़े नेत्र चिकित्सा महाकुंभ का आगाज़ होने जा रहा है। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं ऑल इंडिया ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी यानी AIOS की मिडटर्म राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस की! यह तीन दिवसीय महासम्मेलन होगा.इस तीन दिवसीय महासम्मेलन में कॉर्निया, लेंस, रेटिना, ग्लूकोमा और दृष्टि दोष जैसी गंभीर बीमारियों के आधुनिक और उन्नत इलाज पर गहन चर्चा होगी। देश के तमाम दिग्गज विशेषज्ञों के एक मंच पर आने से नई तकनीकों और उपचार पद्धतियों का शानदार आदान-प्रदान होगा, जिसका सीधा लाभ हमारे राज्य के युवा चिकित्सकों और मरीजों को मिलेगा।
इस भव्य सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन 25 सितंबर की शाम 6:00 बजे होगा। इस गरिमामयी समारोह में मुख्य रूप से शामिल होंगे:
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री – श्री इरफान अंसारी
स्वास्थ्य सचिव – डॉ. अजय कुमार सिंह
ऑल इंडिया ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
और IMA के राष्ट्रीय अध्यक्ष – डॉ. दीपक घर चौधरी
इस आयोजन को लेकर झारखंड के चिकित्सा जगत में भारी उत्साह है। आयोजन समिति की ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. भारती कश्यप ने बताया कि झारखंड के इतिहास में पहली बार AIOS का इतना बड़ा राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस होने जा रहा है।
