बेड़ो के जरिया स्टेडियम में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की व पूर्व खेल मंत्री बंधु तिर्की के पहल पर युवा कांग्रेस कमेटी के द्वारा राजीव गांधी विधानसभा स्तरीय सद्भावना फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 6 नवंबर से होगी. फाईनल मैंच 11 नम्बबर को खेला जायेगा. उक्त जानकारी विधायक कार्यालय में गुरुवार को प्रेस वार्त्ता में युवा अध्यक्ष हसीबुल अंसारी ने दी. उन्होंने बताया कि प्रवेश शुल्क निशुल्क है. पूरे विधानसभा में प्रथम आने वाली टीम को एक लाख की राशि दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम को सत्तर हज़ार की राशि तीसरा नंबर पर रहने वाली टीम को पचास हज़ार,की राशि दिया जायगा. खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र दिया जायेगा.

खेल का आयोजन ग्रामीण क्षेत्र की युवाओं को एक ऐसा मंच देना है.जहां वह अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपने भविष्य बना सके. मौके पर मंत्री के प्रतिनिधि मुदस्सिर हक़,गंगा मुंडा, फहीम,मुस्लिम,रियाज,रवीन मिंज,चिना,तवकीर, अरविंद, बुधराम,गोवर्धन, चम्पा,रवि,सिंगलु सहित पार्टी के कई लोग थे.