बेड़ो स्थित करम चंद भगत महाविद्यालय, में जनजातीय एवं क्षेत्रीय अकादमी का भव्य उद्घाटन विनोबा भावे विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. रविन्द्र भगत, डॉ. अभय सागर मिंज और प्राचार्य डॉ. प्रसंजित मुखर्जी ने फीता काटकर कर किया.डॉ. रविन्द्र भगत ने कहा कि उनके पिताजी एवं झारखंड के पूर्व शिक्षा स्व:मंत्री करम चंद भगत ने इस महाविद्यालय की स्थापना की थी. आज महाविद्यालय में जनजातीय एवं क्षेत्रीय अकादमी की स्थापना होते देखना उनके लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय है.

डॉ. अभय सागर मिंज ने कहा कि जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं तथा संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में केसीबी कॉलेज द्वारा जनजातीय एवं क्षेत्रीय अकादमी की स्थापना एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल है.प्राचार्य डॉ. प्रसंजित मुखर्जी ने कहा कि हम सभी को अपनी आदिवासी पहचान पर गर्व महसूस करना चाहिए.हमें अपनी पहचान को लेकर किसी प्रकार की हीनभावना या संकुचित सोच रखने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आदिवासी समाज प्रकृति का वास्तविक पुत्र एवं संरक्षक है.

मौके पर शहीदों की स्मृति में ‘एक दीपक शहीदों के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने दीप प्रज्वलित कर झारखंड के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की.