देवघर: गणेश पूजा के दौरान हुए गोलीकांड के मामले में देवघर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शिवगंगा क्षेत्र में छापेमारी कर अंकित झा उर्फ ब्रुशली (24 वर्ष) को पकड़ा।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। बरामद हथियार को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

बताया गया कि नगर थाना कांड संख्या 389/26 में आरोपी नामजद था। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी शिवगंगा क्षेत्र में मौजूद है। इसके बाद विशेष टीम और रात्रि गश्ती दल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे शिवगंगा स्थित मस्जिद के पास से गिरफ्तार किया।

हथियार बरामदगी को लेकर नगर थाना कांड संख्या 396/269, दिनांक 06 अक्टूबर 2026, के तहत बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ नगर थाना में वर्ष 2023 में मामला दर्ज है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और गोलीकांड में उसकी भूमिका के साथ-साथ हथियार के स्रोत का भी पता लगाने में जुटी है।