बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र के कर्नल मार्केट स्थित रांची मोहल्ले में गोली लगने से साढ़े तीन साल के मासूम बच्चे साहिल की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्चे के मामा राजेश कुमार ने उसे खेलने के लिए लोडेड अवैध हथियार दिया था। इसी दौरान अचानक गोली चल गई, जिससे बच्चे की मौत हो गई।घटना के बाद मामा अवैध हथियार लेकर फरार हो गया घटना के बाद पूरे परिवार में मातम का माहौल है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस बच्चे के मामा की तलाश कर रही है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

बच्चों की मां शोभा देवी ने बताया कि मेरा भाई घर आया तो बच्चे ने चॉकलेट मांगा तो उसने चॉकलेट के बदले खेलने के लिए खिलौना का कर हथियार दे दिया इसी दौरान बच्चे के हाथ से गोली चल गई और सीधे उसके माथे में लगी। महिला ने बताया कि उसके बाद भाई राजेश ने बच्चों को अस्पताल भी ले जाने का काम किया। राजेश बोकारो स्टील प्लांट के बाहर गाड़ियों को अंदर ले जाने के दौरान खलासी का काम करता है।

माराफारी थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को मिली तब मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली गई। घर वालों ने बच्चे के मां के द्वारा खिलौना कहकर हथियार देने की बात कही है।

बच्चे से हथियार का ट्रिगर कैसे दबा यह जांच का विषय है। किस उद्देश्य से यह अवैध हथियार रखा गया था इसकी भी जांच की जाएगी।