पटना:भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को पटना पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पटना के शिवपुरी इलाके में स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में माता दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे. यहां उन्होंने माता रानी की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया.
दुर्गा पूजा पंडाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी मौजूद रहे. दोनों नेताओं ने एक साथ पूजा पंडाल पहुंचकर माता दुर्गा के दर्शन किए. इस दौरान पूजा पंडाल में धार्मिक माहौल देखने को मिला.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-
