देर रात निर्माण तोड़ने और अतिक्रमण की कोशिश का स्थानीय लोगों ने लगाया आरोप,पूर्व मंत्री बोले- अपनी जमीन की करा रहे थे साफ-सफाई;मौके पर पहुंचेCOऔरSDPO

हजारीबाग:हजारीबाग शहर के खासमहल इलाके में53डिसमिल जमीन को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। स्थानीय लोगों ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साहू पर देर रातJCBमशीन से निर्माण तोड़ने और अतिक्रमण करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद अंचलाधिकारी (CO)औरSDPOसदर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया।

देर रातJCBचलाने से बढ़ा विवाद

स्थानीय लोगों के अनुसार,खासमहल की विवादित जमीन पर बीती रातJCBमशीन से तोड़फोड़ की गई। आरोप है कि जमीन पर बने निर्माण को तोड़कर अतिक्रमण करने की कोशिश की गई। घटना की खबर फैलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

पूर्व मंत्री ने आरोपों को किया खारिज

वहीं,पूर्व मंत्री योगेंद्र साहू ने स्थानीय लोगों के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि वह अपनी जमीन की साफ-सफाई करा रहे थे और किसी तरह का अतिक्रमण नहीं किया गया है। इस तरह जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बना हुआ है।

हाईकोर्ट के आदेश और जांच रिपोर्ट पर टिकी नजर

मामले की सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत की और जमीन से संबंधित दस्तावेजों की जांच करने की बात कही। फिलहाल प्रशासन ने दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने की हिदायत दी है।

अब आगे की कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश और जमीन की जांच रिपोर्ट के आधार पर किए जाने की बात कही जा रही है। खासमहल की53डिसमिल जमीन का विवाद कब सुलझेगा,यह प्रशासनिक जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

हजारीबाग से पप्पू ठाकुर की रिपोर्ट