पलामू:खबर है पलामू की जहां लेस्लीगंज में12जून को एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

लेस्लीगंज में 12 जून को नन्हू नामक युवक की गोली मारकर हत्या हुई थी. मामले की जानकारी देते हुए एसपी चंदन सिन्हा ने बताया की दुकान के शेड को लेकर नन्हू और रोहित में विवाद था,जिसके कारण रोहित ने नन्हू को गोली मारकर हत्या कर दी थी. रोहित मामले में प्राथमिक अभियुक्त था इसलिए वो पहले ही गिरफ्तार हो चुका है. मामले में2अन्य आरोपी सन्नी कुमार सोनी और सुजीत कुमार की संलिप्ता पाने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इस पूरे कार्रवाई में एसडीपीओ आलोक टूटी,थाना प्रभारी गौतम कुमार राय समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे.